Edited By Monika Jamwal,Updated: 06 May, 2021 08:29 PM
अनंतना में वीरवार दोपहर को आई अचानक बाढ़ में एक महिला की मौत हो गई।
श्रीनगर: अनंतना में वीरवार दोपहर को आई अचानक बाढ़ में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बादल फटने से कोकरनाग के लारनू में आई अचानक बाढ़ में यह तबाही मची।
टधिकारिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नहीं हो पाई। उसकी उम्र करीब 47 वर्ष बताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि मृतका खानाबदोश है और लारनू में उसका शव बाढ़ में बहकर पहुंच गया। पुलिस ने शव को लेकर जांच शुरू कर दी है।