चार नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ मामले में अनाथालय का पदाधिकारी गिरफ्तार

Edited By Anil dev,Updated: 05 Nov, 2018 11:59 AM

gujarat anand taluka arrest

गुजरात के आंनद जिले में अनाथालय की चार नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ करने के लिए इसके अधीक्षक को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनीष परमार के तौर पर हुई है जिसने लड़कियों का कथित तौर पर यौन...

आनंद: गुजरात के आंनद जिले में अनाथालय की चार नाबालिग लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ करने के लिए इसके अधीक्षक को रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनीष परमार के तौर पर हुई है जिसने लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ किया और उन्हें गलत तरीके से छुआ। आनंद तालुका के बोरियावी गांव स्थित जीवन आनंद अनाथालय को एक निजी ट्रस्ट संचालित करता है। 

लड़कियों ने लगाए परमार पर यौन उत्पीडऩ करने करने के आरोप
अधिकारियों ने बताया कि चारों लड़कियों ने परमार पर यौन उत्पीडऩ करने, उन्हें गलत तरीके से छूने और धमकी देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनसे कामेच्छा पूरी करने की भी मांग की।  मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़कियों ने अनाथालय की एक महिला कर्मचारी को इस बारे में बताया जिसने जिला बाल सुरक्षा समिति को जानकारी दी। आनंद ग्रामीण थाने में रविवार दोपहर को प्राथमिकी दर्ज की गई और परमार को गिरफ्तार कर लिया गया।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!