बंदर को देखते  ही देखते निगल गया 10 फुट अजगर, किसी तरह बची विशालकाय सांप की जान

Edited By Updated: 10 Aug, 2021 02:10 PM

gujarat forest department long python swallowed a monkey

गुजरात के वडोदरा से एक हैरान परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंदर 10 फुट  अजगर का शिकार बन गया और देखते ही देखते वह इसे निगल गया। इसे बाद अजगर की हालत भी काफी खराब हो गई, जिसे बड़ी मुश्किल से बचाया गया।

नेशनल डेस्क: गुजरात के वडोदरा से एक हैरान परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंदर 10 फुट  अजगर का शिकार बन गया और देखते ही देखते वह इसे निगल गया। इसे बाद अजगर की हालत भी काफी खराब हो गई, जिसे बड़ी मुश्किल से बचाया गया। 

PunjabKesari

वन विभाग के अधिकारी शैलेश रावल ने कहा कि  वडोदरा में वन्यजीव अभ्यारण्य से इस विशालकाय सांप को किसी तरह बचाया गया।  उन्होंने बताया कि बंदर को निगलने के बाद अजगर की तबीयत बेहद खराब हो गई, लेकिन गनीमत यह रही कि उसने तुरंत उल्टी कर दी जिससे उसकी जान बच गई।  अब उसकी हालत स्थिर बताई गई है। 

PunjabKesari
अधिकारी ने बताया कि अजगर को नदी से निकाल लिया गया और अब उसे सघन चिकित्सा निगरानी में पिंजड़े में रखा गया है। विभाग इस सांप को गुजरात के जंबूघोडा वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी में छोड़ेगा, लेकिन इसके लिए पहले मंजूरी ली जाएगी। बताया जा रहा है कि बचाव दल के तीन सदस्यों ने नदी से घंटों मेहनत के बाद पायथन को बचाया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!