रंगों का त्योहार होली  किसानों के लिए रहा शुभ

Edited By Archna Sethi,Updated: 14 Mar, 2023 06:46 PM

holi festival of colors auspicious for farmers

रंगों का त्योहार होली  किसानों के लिए रहा शुभ

 चंडीगढ़, 14 मार्च-  (अर्चना सेठी) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर कृषि व किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने पहली बार कृषि विकास मेला तथा राज्य स्तरीय पशु मेले का साथ-साथ आयोजन करवा कर रंगों के त्योहार होली को किसानों व पशुपालकों के लिए शुभ बना दिया। मेलों का आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का दोहन कर किसानों व गांवों को समृद्धि की ओर ले जाने पर केंद्रित रहा।

वित्त मंत्री के रूप में, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने 2023-2024 के बजट अभिभाषण में गांवों को समृद्ध बनाने पर फोकस किया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में 10-12 मार्च, 2023 तक  हरियाणा कृषि विकास मेला का आयोजन किया गया जहां हरियाणा के ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों के किसानों ने भी अपनी हाजरी दर्ज कराई और मेले के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन के चलते फसल चक्र में आ रहे बदलाव पर  विकसित की जा रही फसलों की नई-नई किस्मों व तकनीक की जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर 11-13 मार्च, 2023 को चरखी दादरी में आयोजित राज्य स्तरीय पशुधन मेले में  उत्तम किस्म के पशु देखने को मिले और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के वैज्ञानिकों ने लोगों को पशुधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।  यहाँ यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 1966 हरियाणा गठन के बाद शायद यह पहला अवसर था जब एक साथ कृषि एवं पशु मेलों का आयोजन प्रदेश में हुआ है।  कृषि विश्वविद्यालय व पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से लोगों ने ग्रामीण समृद्धता के बारे जानकारियां ली हैं। दोनों जगह मुख्यमंत्री लोगों से रूबरू हुए और अपने संबोधन में उन्होंने केंद्रीय बजट के साथ-साथ अपने बजट में भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोहन की भावी योजनाओं की जानकारियां लोगों को दी।

दोनों जगह मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की शिकायतों को स्वयं सुना और मुख्यमंत्री की इस पहल का लोग तहे दिल से प्रशंसा करते नजर आये।  कम से कम लोगों को इस बात का संतोष था कि प्रदेश का मुखिया सीधा उनसे संवाद कर रहा है। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का समाधान करवाया। यहां तक कि दादरी में एक शिकायत पर एक युवक को नौकरी भी ज्वाइन करवाई।  इस प्रकार मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम लोगों को खूब रास आ रहा है। अब तक रोहतक, सिरसा, सोनीपत और करनाल में जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन पहले ही किया जा चुका है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!