पूर्ण राज्य के दर्जे के नाम पर कांग्रेस और भाजपा ने दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया: आप

Edited By Yaspal,Updated: 09 Jun, 2018 08:49 PM

in the name of full state status congress and bjp behaved with delhi

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के नाम पर भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के नाम पर भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। आप नेता गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह हर नागरिक को 15 लाख रुपये देने की बात जुमला निकली, उसी तरह दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा भी जुमला निकला।

आप दिल्ली इकाई के प्रभारी गोपाल राय ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के बयानों से काहिर है कि पूर्ण राज्य का दर्जा देने के वादे से भाजपा मुकर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर भाजपा की ही जुबान बोल रही है। राय ने आरोप लगाया कि इस मामले में दोनों पार्टियां दिल्ली की जनता के साथ धोखा कर रही हैं। उन्होंने पिछले तीन दशक में कांग्रेस और भाजपा के दिल्ली में सत्तारूढ़ रहते पूर्ण राज्य के मामले में विधानसभा से पारित प्रस्तावों का हवाला देते हुए कहा कि साल 2014 में भी भाजपा ने दिल्ली की जनता से पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। इस पर भरोसा करके दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जनता ने भाजपा को चुना। उन्होंने कहा कि चुना6व जीतने के बाद भाजपा अपने वादे से पलट गई और दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया।

राय ने दिल्ली में आप सरकार के तीन साल के कार्यकाल के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाए तो विकासकार्यों की रफ्तार 10 गुना ज्यादा बढ़ सकती है। उन्होंने केंद्र सरकार से नई दिल्ली पालिका परिषद क्षेत्र को छोड़ कर शेष दिल्ली को राज्य सरकार के क्षेत्राधिकार में लाने की मांग की।          

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!