छठे चरण में 20% उम्मीदवार दागी, 32% करोड़पति

Edited By Pardeep,Updated: 04 May, 2019 03:50 AM

in the sixth phase 20 candidates tainted 32 millionaires

छठे चरण में 189 उम्मीदवार (20 प्रतिशत) दागी और 311 करोड़पति (32 प्रतिशत) उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। छठे चरण के लिए 7 राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को वोटिंग होनी है। 146 उम्मीदवारों (15 प्रतिशत) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह खुलासा...

इलेक्शन डेस्क: छठे चरण में 189 उम्मीदवार (20 प्रतिशत) दागी और 311 करोड़पति (32 प्रतिशत) उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। छठे चरण के लिए 7 राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को वोटिंग होनी है। 146 उम्मीदवारों (15 प्रतिशत) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (ए.डी.आर.) की रिपोर्ट में हुआ है। ए.डी.आर. ने छठे चरण में चुनाव लड़ रहे 979 में से 967 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया। इस चरण के 21 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके ऊपर महिलाओं पर अत्याचार से सम्बन्धित मामले दर्ज हैं। 21 में से 2 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर बलात्कार से सम्बन्धित मामले दर्ज हैं। 

किस पार्टी के कितने दागी

पार्टी      उम्मीदवार     दागी     गंभीर आपराधिक 
                                             मामले

भाजपा       54            26          18
कांग्रेस       46             20          12
बसपा        49             19          17
शिवसेना    16              5             5
निर्दलीय    307           34          27 

सिर्फ 9 प्रतिशत महिला उम्मीदवार 
छठे चरण में 83 (9 प्रतिशत) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। 395 (41 प्रतिशत) उम्मीदवार 5 से लेकर 12 तक पढ़े हैं जबकि 509 (53 प्रतिशत) उम्मीदवार स्नातक हैं। 10 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होंने पढ़ाई ही नहीं की है। 340 (34 प्रतिशत) उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 के बीच है जबकि 465 (48 प्रतिशत) उम्मीदवारों की उम्र 41 से 60 साल के बीच है। 153 (16 प्रतिशत) उम्मीदवारों की उम्र 61 से 80 साल के बीच है। 2 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है। 

सबसे ज्यादा संपत्ति वाले उम्मीदवार 
मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास सबसे ज्यादा 374 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह छठे चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। दूसरे नंबर पर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर हैं। इनकी संपत्ति 147 करोड़ रुपए है। तीसरे नंबर पर गुरुग्राम से इंडियन नैशनल लोकदल के उम्मीदवार वीरेंद्र राणा हैं। इनकी संपत्ति 102 करोड़ रुपए है। 

-ज्योतिरादित्य सिंधिया
374 करोड़

-गौतम गंभीर
147 करोड़

-वीरेंद्र राणा
102 करोड़ 

311 की संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा 
पार्टी       उम्मीदवार     करोड़पति 
भाजपा      54                46
कांग्रेस      46                 37
बसपा       49                 31
‘आप’        12                  6
निर्दलीय   307                71 

ये हैं सबसे गरीब उम्मीदवार 
पश्चिम बंगाल की पुरुलिया सीट से शिवसेना के उम्मीदवार राजीव महतो और बंकुड़ा सीट से सी.पी.आई. (एम.एल.) के सुखचंद सरेन तथा हरियाणा के सोनीपत से कांग्रेस के अश्विनी ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। 

सबसे ज्यादा देनदार 
उम्मीदवार         पार्टी         सीट              देनदारी
गौतम गंभीर     भाजपा     पूर्वी दिल्ली      34 करोड़
सुरेन्द्र छिकारा    इनैलो    सोनीपत          16 करोड़
श्रुति चौधरी      कांग्रेस     भिवानी           15 करोड़ 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!