भारत-पाक आर्मी ने किया बॉलीवुड गाने पर डांस, VIDEO वायरल

Edited By Tanuja,Updated: 01 Sep, 2018 11:10 AM

india pakistan soldiers dance together in russia video viral

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण रिश्तों से पूरी दुनिया वाकिफ है। बेशक दोनों देश रिश्ते सुधारने का प्रयास करते हैं लेकिन फिर भी कभी न कभी कड़वाहट आ ही जाती है...

पेशावरः भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण रिश्तों से पूरी दुनिया वाकिफ है। बेशक दोनों देश रिश्ते सुधारने का प्रयास करते हैं लेकिन फिर भी कभी न कभी कड़वाहट आ ही जाती है। पाक के नए प्रधानमंत्री इमरान भी भारत के साथ रिश्ते सुधाने के बयान दे रहे हैं । इन दिनों  दोनों देशों की सेना ने रूस में  संयुक्त युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया। इस दौरान का एक एेसा का एेसा वीडियो वायरल हो रहा जो लोगों  केको मुस्कराने पर मजबूर कर रहा है। ये वीडियो युद्धाभ्यास दौरान भारत और पाकिस्तान के जवानों द्वारा बॉलीवुड गानों पर डांस किया। 
 

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जवानों ने यहां जमकर मस्ती की। युद्धाभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्वारा कराया गया था, जो 22 से 29 अगस्त तक चला। इस युद्धाभ्यास में रूस, चीन, उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाकिस्तान शामिल हुए। हमेशा एक दूसरे पर बंदूक तानने वाले भारत-पाकिस्तानी सैनिकों का दोस्ताना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों देशों के सैनिक हिंदी, पंजाबी और सपना चौधरी के गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।Russia के Chebarkul में सैनिकों ने डांस किया।

 इस सैन्य अभ्यास में भारतीय टुकड़ी के 200 सैनिक और पाकिस्तान के 110 सैनिकों ने हिस्सा लिया था।सेना और वायु सेना के जवानों को निशानेबाजी सहित कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया।भारतीय टुकड़ी में थल सेना के 167 जवान और वायु सेना के 33 जवानों ने भाग लिया था। बाकी देशों से करीब 3 हजार जवानों ने हिस्सा लिया था।
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!