हरियाणा के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा हुई बहाल, किसान मजदूर मोर्चा का फेसबुक पेज सस्पेंड

Edited By Pardeep,Updated: 25 Feb, 2024 06:10 AM

internet service has been restored in many areas of haryana

राज्य के कई इलाकों में 10 फरवरी को किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था और अब कई इलाकों में इसे बहाल कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

हरियाणा डेस्क(अमन कपूर अंबाला) : राज्य के कई इलाकों में 10 फरवरी को किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था और अब कई इलाकों में इसे बहाल कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा के शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। बता दें हरियाणा के सात जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी। 
PunjabKesari
इसके अलावा किसान आंदोलन के बीच सरकार की ओर से एक और कार्रवाई की गई है। मोर्चा का नेतृत्व कर रहे किसान मजदूर मोर्चा का फेसबुक पेज बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सामने वाले के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 7 पोस्ट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

प्रदर्शनकारियों से की जाएगी नुकसान की भरपाई 
हरियाणा की सभी सीमावर्ती जिलों की सीमाएं सील कर दी गई थीं और 15 जिलों में धारा 144 लगाई गई थी। इसके पुलिस उपद्रवियों व शरारती तत्वों पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे से नजर रख रही थी। संपत्ति की नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से करवाई जाएगी।

गौरतलब है कि किसानों का एमएसपी पर फसल खरीद की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है। इस मोर्चे का नेतृत्व किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) कर रहे हैं। फिलहाल किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सिंघू और टीकरी बॉर्डर खोल दिए है। पुलिस ने दोनों बॉर्डर पर आवाजाही के लिए एक हिस्सा खोला है। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सिंघू और टीकरी सीमा मार्गों को करीब दो सप्ताह तक बंद रखने के बाद प्रशासन ने शनिवार को उन्हें आंशिक रूप से खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!