Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कम आशंका, हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान, जानें ताजा अपडेट

Edited By Mahima,Updated: 22 Feb, 2024 10:07 AM

less chance of rain in delhi ncr snowfall forecast in himachal

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कम आशंका है।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कम आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं यूपी-बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिली है। 

PunjabKesari

पहाड़ों पर जारी रहेगी बर्फबारी
वही, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। उप-हिमालयी में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम जैसे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई है। ऐसा ही कुछ जम्मू-कश्मीर के सोनगर्म, गुलमर्ग और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों में भी हुआ है।

PunjabKesari

कैसा रहेगा मैदानी इलाकों का हाल?
वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, बंगाल में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान चंडीगढ़ के कुछ जिलों में भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। बात करें पूर्वोत्तर भारत की तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश की स्थिति रहेगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

PunjabKesari

मध्य भारत में मौसम रहेगा सुहाना
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना नहीं है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के गंगा नदी से सटे इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!