अमित शाह की रैली में आने वाले कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

Edited By Yaspal,Updated: 10 Aug, 2018 10:55 PM

letter to rajnath for the protection of workers coming to amit shah s rally

असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस द्वारा कल विरोध रैली आयोजित करने की घोषणा किए जाने के बाद भाजपा नेतृत्व ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय...

कोलकाताः असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस द्वारा कल विरोध रैली आयोजित करने की घोषणा किए जाने के बाद भाजपा नेतृत्व ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्य के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दिलीप घोष ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली में आने वाले और फिर यहां से वापस जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहें।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय डे को पत्र लिखकर भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!