लोकसभा चुनाव 2019: T-20 फॉर्मूला आजमाएंगे मोदी-शाह, एक्टिव हुई BJP

Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Sep, 2018 12:37 PM

lok sabha election 2019 bjp to try t 20 formula

अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्ष 2014 जैसे नतीजे दोहराने के लिए भाजपा ‘टी-20’ फॉर्मूला आजमाएगी। ये क्रिकेट वाला टी-20 नहीं है। इसका मतलब है, एक कार्यकर्त्ता 20 घरों में जाकर चाय पिएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी उन घरों के...

नई दिल्ली: अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्ष 2014 जैसे नतीजे दोहराने के लिए भाजपा ‘टी-20’ फॉर्मूला आजमाएगी। ये क्रिकेट वाला टी-20 नहीं है। इसका मतलब है, एक कार्यकर्त्ता 20 घरों में जाकर चाय पिएगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी उन घरों के सदस्यों को देगा। टी-20 के अलावा भाजपा ने 'हर बूथ दस यूथ', नमो ऐप सम्पर्क पहल एवं बूथ टोलियों के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का कार्यक्रम तैयार किया है। भाजपा ने अपने सांसदों, विधायकों, स्थानीय एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने को कहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्त्ताओं से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्‍येक गांव में जाएं और कम से कम 20 घरों में जाकर चाय पिएं। इस 'टी-20' पहल का मतलब जनता से सीधे संवाद स्थापित करना है।
PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने आक्रामक प्रचार शैली अपनाई थी। इसमें खास तौर पर सूचना तकनीक माध्यम का उपयोग किया गया था। इसका खास आकर्षण 3-डी रैलियों का आयोजन था। इन 3-डी रैलियों में एक ही समय में कई स्थानों पर बैठे लोगों के साथ एक साथ जुडऩे की पहल की गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जोडऩे और चाय पर चर्चा की पहल भी की गई थी। अगले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने उस अभियान को और व्यापक स्तर पर ले जाना चाहती है।
PunjabKesari
भाजपा ने बूथ स्तर के लिये एक विस्तृत रणनीति बनाई है, जिसमें पार्टी कार्यकर्त्ताओं से कहा गया है कि वे नरेंद्र मोदी ऐप से अधिकाधिक लोगों को जोड़ें। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अगले सप्ताह नरेंद्र मोदी ऐप का नया प्रारूप आने वाला है, जिसमें पहली बार कार्यकर्त्ताओं के कार्यों के संबंध में भी एक खंड होगा। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता क्या करने वाले हैं, उसका एक खंड ऐप में होगा। इसमें बताया जाएगा कि लोगों को कैसे जोड़ना है। ऐप में कुछ साहित्य, छोटे-छोटे वीडियो और ग्राफिक्स के रूप में सूचनाएं भी होंगी।
PunjabKesari
पार्टी ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर 100 लोगों को नरेंद्र मोदी ऐप से जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया है। हर बूथ पर पार्टी के सभी मोर्चों के प्रमुख कार्यकर्त्ताओं की टोली बनाई जा रही है, जो मोदी सरकार एवं राज्य सरकार (जहां भाजपा की सरकारें हैं) की योजनाओं से होने वाले सीधे लाभ की जानकारी देगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि कोशिश करना है कि हर बूथ पर 20 नए सदस्य जोड़े जाएं। हमें हर वर्ग से, हर समाज के सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है।
PunjabKesari
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंथन के बाद कार्यकर्त्ताओं से 'घर-घर दस्तक' अभियान पर तेजी से अमल करने को कहा गया है। हर बूथ पर लगभग दो दर्जन कार्यकर्त्ताओं की टोली बनायी जा रही है। यह टोली हर रोज सुबह-शाम और छुट्टी वाले दिनों में घर-घर जाकर परिवारों से मिलेगी। इसके साथ ही टोली दुकानदारों एवं अन्य छोटे-मोटे काम करने वालों से भी संपर्क करेगी। भाजपा का यह संपर्क अभियान कई दौर में चलेगा और लोगों को बताएगा कि विपक्ष के आरोप एवं सरकार के काम की हकीकत क्या है? देश पांच सालों में कहां पहुंच गया है और अगले पांच साल में क्या होगा? भाजपा कार्यकर्त्ता तथ्यों, आंकड़ों एवं तर्कों से लोगों को समझाएंगे कि मोदी सरकार को बरकरार रखना कितना जरूरी है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!