Edited By Yaspal,Updated: 14 Mar, 2019 06:51 PM
लोकसभा चुनाव को लेकर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि, एनसीपी-कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए सीटों का औपचारिक बंटवारा घोषित नहीं
नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव को लेकर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि, एनसीपी-कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए सीटों का औपचारिक बंटवारा घोषित नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि राज्य में कांग्रेस के पास 26 सीटें तो एनसीपी के पास 22 सीटें रहेंगे। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीट हैं।
बारामती से सुप्रिया सुले को उम्मीदवार बनाया गया है। कोल्हापुर से धनंजय महाडिक, ठाणे से आनंद परांजपे, रायगढ़ से सुनील तत्कारे, कल्याण से बाबाजी पाटिल, मुंबई उत्तर पूर्व से संजय दीना पाटिल, लक्षद्वीप से मोहम्मद फैसल को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं एक सीट स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के लिए छोड़ी गई है, जो हातकणंगले से उम्मीदवार उतारेगा। दूसरी सूची शुक्रवार को आ सकती है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 41 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की थी तो कांग्रेस एनसीपी गठबंधन को केवल 6 सीटें मिली थीं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव चारण चरणों में होगें। 11, 18, 23 और 29 अप्रैल। पहले चरण यानी 11 अप्रैल को विदर्भ क्षेत्र में मतदान होगा, जबकि मुंबई की सभी सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।