15 मई से शुरू होगी Mahindra XUV 3XO की बुकिंग, 21 हजार टोकन राशि देकर कर सकेंगे बुक

Edited By Parminder Kaur,Updated: 14 May, 2024 02:03 PM

mahindra xuv 3xo bookings to begin on may 15

Mahindra XUV 3XO भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च की गई थी। इस कार की कीमत  7.49 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। यह गाड़ी MX1, MX2, MX3, MX2 प्रो, MX3 प्रो, AX5, AX5L, AX7 और AX7L वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कल यानी 15 मई कंपनी आधिकारिक...

ऑटो डेस्क. Mahindra XUV 3XO भारत में 30 अप्रैल को लॉन्च की गई थी। इस कार की कीमत  7.49 लाख रुपये से शुरू होकर 15.49 लाख रुपये तक जाती है। यह गाड़ी MX1, MX2, MX3, MX2 प्रो, MX3 प्रो, AX5, AX5L, AX7 और AX7L वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कल यानी 15 मई कंपनी आधिकारिक रूप से इसके लिए बुकिंग लेना शुरू करेगी। आप इसे बुक करने के लिए नजदीकी डीलरशिप विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी XUV3X0 को बुक किया जा सकता है। ग्राहक इसे 21 हजार रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।


पावरट्रेन

PunjabKesari
Mahindra XUV 3XO में mStallion G12 TGDi टर्बोचार्ज्ड MPFI इंजन मिलता है, जो 130ps की पावर और 230nm का टॉर्क पैदा करता है। दूसरा इंजन D15 VGT इंजन है, जो 117 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।  ट्रांसमिशन के तौर पर 6 स्पीड AISiN ऑटोमैटिक और 6 स्पीड ऑटोशिफ्ट प्लस ऑप्शन मिलता है। यह गाड़ी 1.5 L Turbo डीजल ऑप्शन में भी आती है। 


फीचर्स

PunjabKesari
इस गाड़ी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, नया स्टीयरिंग व्हील, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, लेदरेट सीटें, अपडेटेड सेंटर कंसोल, रियर एसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS, Harman Kardon साउंड सिस्टम और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें खासतौर पर XUV 3XO में ADRENOX Connect की सुविधा दी गई है, जो 80 से भी अधिक फीचर्स ऑफर करता है। इसमें ट्रिप समरी, रिमोट व्हीकल कंट्रोल, एलेक्सा बिल्ट-इन, व्हीलकल स्टेट्स मॉनिटरिंग और इन होम एलेक्सा जैसी सुविधाएं मिलती है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!