मौलाना 4 महीने तक करता रहा नाबालिग के साथ रेप, प्रेग्नेंट होने पर दी गर्भपात की दवा

Edited By rajesh kumar,Updated: 14 Apr, 2024 12:37 PM

maulana kept raping a minor for 4 months

उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मौलाना एक किशोरी को बहला फुसला कर चार महीने तक दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी प्रेग्नेंट हो गई तो उसके गर्भपात की दवाएं खिला दीं। इससे पहले पीड़िता की हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मौलाना एक किशोरी को बहला फुसला कर चार महीने तक दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी प्रेग्नेंट हो गई तो उसके गर्भपात की दवाएं खिला दीं। इससे पहले पीड़िता की हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मस्जिद में मौलाना है सोनू
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र से सामने आया है। जहां एक परिवार किसी तरह से मजदूरी करके अपने पेट भरता है। पीड़िता के घर के सामने सोनू हाफिज नाम का एक मौलाना रहता है। वह पास की एक मस्जिद में मौलाना है। 

गर्भपात की दवाएं खिला दीं
मौलाना पर आरोप है कि वह पिछले काफी समय से 14 साल की लड़की को खाने पीने की चीजों का लालच देकर अपने घर बुलाता था। इस दौरान वह लड़की से दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी। इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई और जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी। बाद में मौलाना ने उसे गर्भपात की दवाएं खिला दीं। इससे लड़की की तबीयत और बिगड़ गई। 

बेटी के प्रेग्नेंट होने पर परिवार के उड़े होश
पीड़िता की मां ने बताया ईद के दिन तबीयत बिगड़ने पर बेटी डरी सहमी दिख रही थी। पूछने के बाद उसने आपबीती का खुलासा किया। परिजनों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि लड़की तीन माह की गर्भवती है। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!