तेजी से पिघल रहे एशिया के ग्लेश्यिर, वैज्ञानिकों को सता रहा बड़े खतरे का डर

Edited By Tanuja,Updated: 22 Oct, 2018 05:29 PM

melting glacier in china draws tourists climate worries

ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते बढ़ रहे तापमान का बुरा असर ग्लेशियरों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि आज दुनिया के ग्लेश्यिरों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्लेशियर पिघलने की यदि यह रफ्तार जारी रही तो वह दिन दूर नहीं जब 21वीं सदी के आखिर तक एशिया और 2035 तक हिमालय...

बीजिंगः ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते बढ़ रहे तापमान का बुरा असर ग्लेशियरों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि आज दुनिया के ग्लेश्यिरों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्लेशियर पिघलने की यदि यही रफ्तार जारी रही तो वह दिन दूर नहीं, जब 21वीं सदी के आखिर तक एशिया और 2035 तक हिमालय के ग्लेशियर गायब हो जाएंगे और उनका नाम केवल किताबों में ही रह जाएगा। जलवायु परिवर्तन का बुरा प्रभाव चीन में भी सामने आया है, जहां जीपीएस डिवाइस के संचालन के बाद बाईशुई नं. 1 ग्लेशियर पर भयानक विस्फोट हुआ। ये धमाका इतना जोरदार था कि  इस ग्लेशियर में दरार पड़ गई और यह तेजी से पिघलना शुरू हो गया। पर्यावरण वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तेजी से पिघलने वाले ग्लेशियरों में से एक है। 

PunjabKesari
गंगा सहित एशिया की 10 सबसे बड़ी नदियां बाईशुई ग्लेशियर पर निर्भर  
गौरतलब है कि हर वर्ष लाखों पर्यटक तीसरे ध्रुव के दक्षिणी किनारे पर स्थित बाईशुई ग्लेशियर की सुंदरता से आकर्षित होकर यहां आते हैं। मध्य एशिया में अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड के बाद बाईशुई दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ग्लेशियर है, जो टेक्सास और न्यू मेक्सिको के संयुक्त आकार जितना बड़ा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, तीसरे ध्रुव का ये ग्लेशियर अफगानिस्तान के  लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस ग्लेशियर के पिघलने से एशिया की 10 सबसे बड़ी नदियों - यांग्त्ज़ी, पीला, मेकांग और गंगा आदि को ताजा व स्वच्छ पानी मिलता है, जो अरबों लोगों के लिए एक वरदान है। 

PunjabKesariदुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ताजा और स्वच्छ जल का स्रोत
एक अमेरिकी थिंक टैंक नेशनल ब्यूरो अॉफ एशियन रिसर्च में ऊर्जा प्रबंधक एेश्ले जॉनसन का कहना है कि हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ताजा व स्वच्छ जल स्रोत के बारे में बात कर रहे हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि बाईशुई ग्लेशियर कैसे पिघल रहा है और इसका स्वच्छ जल क्षेत्र से गुजर कर समुद्र में गिरेगा, जिसका पानी और खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव पड़ेगा। जर्नल अॉफ जियोफिजिकल रिसर्च वर्ष 2018 की रिपोर्ट के अनुसार, बाईशुई ग्लेशियर ने अपने द्रव्यमान का 60 फीसदी हिस्सा गंवा दिया है और वर्ष 1982 से ये 250 मीटर तक सिकुड़ चुका है। 
PunjabKesari
चीन के लिए सबसे अधिक खतरा
2015 में किए गए एक सर्वेक्षण के बाद वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव के चलते 82 फीसदी ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जो चीन के लिए सबसे अधिक चिंता का विषय है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व की 20 प्रतिशत आबादी वाला देश चीन हमेशा से ताजे व स्वच्छ जल की समस्या का सामना करता रहा है और ये इसके ताजे पानी के स्रोत का मात्र 7 फीसदी हिस्सा ही है।
PunjabKesari
 ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार भयावह खतरे का संकेत
ग्लोबल वॉर्मिंग का ही असर है कि आर्कटिक में लाल बर्फ तेजी से बन रही है और उसके परिणामस्वरूप वहां ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार और तेज हो गई है। ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते हमारे उच्च हिमालयी इलाके में जहां पर एक समय केवल बर्फ गिरा करती थी, वहां अब बारिश हो रही है। यह स्थिति भयावह खतरे का संकेत है। देखा जाए तो 1850 के आसपास औद्योगिक क्रांति से पहले की तुलना में धरती एक डिग्री गर्म हुई है। वैज्ञानिकों की मानें तो उन्हें इस बात का भय सता रहा है कि उनके द्वारा निर्धारित तापमान में बढ़ोत्तरी की दो डिग्री की सीमा को 2100 तक बचा पाना संभव नहीं दिख रहा है। उनका मानना है कि यदि ऐसा होता है तो एशिया में ग्लेशियरों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!