Mobile Recharge Price Hike: मोबाइल यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, इतने बढ़ सकते हैं Recharge के दाम

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 04:47 PM

mobile recharge prices could rise by 10 to 15

देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को एक बार फिर से बड़ा झटका लग सकता है। Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां अपने रीचार्ज प्लान्स में 12 से 15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। फिलहाल इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने...

Mobile Recharge Price Hike: देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को एक बार फिर से बड़ा झटका लग सकता है। Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां अपने रीचार्ज प्लान्स में 12 से 15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। फिलहाल इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अगले 3-4 महीनों में लागू हो सकती हैं नई दरें

'सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च' की चालू वित्त वर्ष (FY27) की पहली तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टेलीकॉम बाजार में अब गिने-चुने (3 निजी और 1 सरकारी) ऑपरेटर्स ही बचे हैं। ऐसे में रिपोर्ट का अनुमान है कि अगले तीन से चार महीनों के भीतर कंपनियां अपने टैरिफ प्लान महंगे कर सकती हैं। 

कीमत बढ़ोतरी के पीछे का कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, जून तिमाही में सभी निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्रति उपभोक्ता औसत राजस्व (ARPU) में तिमाही-दर-तिमाही 1 से 1.5% की वृद्धि होने की उम्मीद है। अब तकरीबन उपभोक्ता 4G और 5G नेटवर्क पर शिफ्ट हो रहे हैं। इसके अलावा पोस्टपेड ग्राहकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

PunjabKesari

बाजार हिस्सेदारी में जियो और एयरटेल आगे

 सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहक रिलायंस जियो और भारती एयरटेल को लोगों द्वारा ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तिमाही में जियो के साथ लगभग 70 लाख और एयरटेल के साथ 50 लाख नए यूजर्स जुड़ने की उम्मीद है, जबकि वोडाफोन आइडिया (Vi) के खाते में करीब 2 लाख नए ग्राहक आ सकते हैं।

वोडाफोन आइडिया (Vi) के लिए बड़ी राहत

इस रेस में भले ही वोडाफोन आइडिया जियो और एयरटेल से थोड़ा पीछे है, लेकिन कंपनी 100 शहरों में अपने 5 जी नेटवर्क का विस्तार कर चुकी है। इसके अलावा अब कंपनी पर वित्तीय बोझ भी काफी कम हो गया है।                       

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!