कांग्रेस को संजीवनी देंगे यशवंत सिन्हा!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 11:33 AM

natebandi gst gdp bjp yashwant sinha

नोटबंदी, जीएसटी और जीडीपी में गिरावट को लेकर विपक्ष के हमले झेल रही भाजपा की मुश्किलें गुजरात में और बढ़ सकती हैं। दरअसल पिछले कुछ माह से भाजपा की जड़ों में मट्टा डालने का काम कर रहे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा तीन दिन के दौरे पर चुनावी राज्य...

नई दिल्ली: नोटबंदी, जीएसटी और जीडीपी में गिरावट को लेकर विपक्ष के हमले झेल रही भाजपा की मुश्किलें गुजरात में और बढ़ सकती हैं। दरअसल पिछले कुछ माह से भाजपा की जड़ों में मट्टा डालने का काम कर रहे पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा तीन दिन के दौरे पर चुनावी राज्य गुजरात के दौरे पर जा रहा हैं। कांग्रेस ने यहां नोटबंदी, जीएसटी और अर्थव्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाया है। ऐसे में यशवंत सिन्हा के इन मुद्दों के समर्थन में बयानबाजी करने पर न सिर्फ कांग्रेस की आरोपों को मजबूती मिलेगी बल्कि चुनाव में बल्कि दो दशक से गुजरात की सत्ता के लिए तरस रही कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम भी कर सकते हैं। 

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा 14 नवंबर से तीन दिन तक गुजरात दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा एनजीओ लोकशाही बचाओ अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है जो कि कांग्रेस समर्थित एनजीओ है। सिन्हा का भले ही यह दौरा सामाजिक कार्य से जुड़ी संस्था के लिए है, लेकिन राजनीति के जानकार इसे सियासी चश्मे से देख रहे हैं। 

सिन्हा ने जो कहा था 
जीएसटी की आलोचना करते हुए सिन्हा ने कहा था कि जब हम (बीजेपी) विपक्ष में थे तब सरकार पर च्टेक्स टेररेजमज् और च्रेड राजज् का आरोप लगाते थे। आज जो चल रहा है वह भी टेरेरिज्म ही है। सिन्हा ने कहा कि जीएसटी गुड्स एंड सिंपल टैक्स हो सकती थी लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने इसे बैड एंड कॉम्प्लिकेटेड टैक्स बना दिया। वहीं अमित शाह के बेटे जय शाह वाले मामले में भी उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि सरकार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लगे आरोपों का बचाव कर अपना उच्च नैतिक आधार खो दिया है।

गैरसियासी मंच से होगा सियासी वार 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम भी पूर्व में जीएसटी पर राजकोट के व्यापारियों से बात कर चुके हैं। वहीं सिन्हा भी इस दौरे के दौरान राजकोट, अहमदाबाद और सूरत के व्यापारियों से बातचीत करेंगे। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने ने बातचीत में बताया कि पी चिदंबरम की तरह ही यशवंत सिन्हा का यह दौरा भी कांग्रेस के बैनर तले नहीं होगा। जब सिन्हा और चिदंबरम जैसे लोग नॉन पॉलिटिकल प्लेटफॉर्म पर बोलते हैं तो यह उनके विचारों को दर्शाता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!