नीदरलैंड मंत्री लिजे श्रेइनमाकर बोलीं- भारत एक बड़ा भूराजनीतिक खिलाड़ी

Edited By Parminder Kaur,Updated: 27 Apr, 2024 03:30 PM

netherlands minister calls india very important geopolitical player

नीदरलैंड की विदेश व्यापार और विकास सहयोग मंत्री लिजे श्रेइनमाकर ने भारत को नीदरलैंड के लिए एक बड़ा भूराजनीतिक खिलाड़ी बताया। भारत को वास्तव में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी बनाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की सराहना की।

इंटरनेशनल डेस्क. नीदरलैंड की विदेश व्यापार और विकास सहयोग मंत्री लिजे श्रेइनमाकर ने भारत को नीदरलैंड के लिए एक बड़ा भूराजनीतिक खिलाड़ी बताया। भारत को वास्तव में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी बनाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की सराहना की। 


एएनआई से बात करते हुए लिजे श्रेइनमाकर ने कहा- हमारे लिए भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी है। यही वजह है कि हम वास्तव में भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं। मेरा मानना है कि हमारे बीच पहले ही बहुत अच्छा आर्थिक सहयोग है, साथ ही अच्छा समुद्री सहयोग भी है। यही वजह है कि मैं यहां हूं। हमारे बीच 20 बिलियन यूरो के आर्थिक संबंध हैं। मेरा मानना है कि हम इस संख्या को बढ़ा सकते हैं।


भारत के प्रधानमंत्री मोदी के काम के बारे में नीदरलैंड की मंत्री ने कहा- आप देख रहे हैं कि भारत वास्तव में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी बन रहा है। मुझे लगता है यह आपके प्रधानमंत्री के काम करने के तरीके की वजह से हैं। भारत को वास्तव में मानचित्र पर ला दिया है। उस लिहाज से आप सचमुच कह सकते हैं कि उनकी बड़ी भूमिका है। 


हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका पर उन्होंने कहा कि नीदरलैंड के लिए भारत एक बड़ा भूराजनीतिक और आर्थिक खिलाड़ी है। हमारे लिए यह जरूरी हैकि हम भारत को वास्तव में इस क्षेत्र में एक बड़े भू-राजनीतिक और आर्थिक खिलाड़ी के रूप में देखें। इसलिए जब हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के बारे में बात करते हैं, तो हम भारत के बिना ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए हमें भारत की जरूरत है। यही वजह है कि मैं यहा हूं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!