Nokia लेकर आया नया फोन, खासियत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Edited By Parminder Kaur,Updated: 19 Apr, 2024 10:11 AM

nokia company hmd unveiled the boring phone

Nokia डिवाइस बनाने वाली कंपनी HMD नया कीपैड फोन The Boring Phone लेकर आई है। इसमे इंटरनेट की सुविधा नहीं दी गई है। HMD ने हेनेकेन और बोदेगा के साथ कॉलेबरेशन में द बोरिंग फोन का अनावरण किया है। इसहैंडसेट में फ्लिप स्क्रीन और ट्रांसपेरेंट डिजाइन है।...

गैजेट डेस्क. Nokia डिवाइस बनाने वाली कंपनी HMD नया कीपैड फोन The Boring Phone लेकर आई है। इसमे इंटरनेट की सुविधा नहीं दी गई है। HMD ने हेनेकेन और बोदेगा के साथ कॉलेबरेशन में द बोरिंग फोन का अनावरण किया है। इसहैंडसेट में फ्लिप स्क्रीन और ट्रांसपेरेंट डिजाइन है। इसमे इंटरनेट और सोशल मीडिया या अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स डाउनलोड नहीं किए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में...

PunjabKesari

The Boring Phone फिलहाल फोन सेल पर नहीं जा रहा है, बल्कि यह गिवेअवे के माध्यम से उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसकी सेल को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। हेनेकेन की वेबसाइट पर बताया गया है कि फोन की 5,000 यूनिट्स बनाई जाएंगी। यूजर डिवाइस की उपलब्धता के बारे में अधिक जानने के लिए हेनेकेन की वेबसाइट पर साइन अप कर सकते हैं।

 फीचर्स

PunjabKesari

बोरिंग फोन इंटरनेट एक्सेस, सोशल मीडिया या अन्य ऐप्स के बिना है, जिससे आप अपनों के साथ जो  अधिक समय बिता सकेंगे।

ये बिल्कुल पिछली पीढ़ी के फीचर फोन और रेट्रो फोन की तरह काम करेगा। इसका उपयोग कॉल करने और टेक्स्ट मैसेज भेजने या पाने के लिए किया जा सकता है।

दूसरे फ्लिप फोन की तरह इसमें भी कवर स्क्रीन को बंद करके कॉल कट की जा सकती है। इसका डिजाइन Nokia 2660 Flip से मेल खाता है।

इस फोन में 2.8-इंच QVGA इनर डिस्प्ले और 1.77-इंच कवर डिस्प्ले है। इसमें 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा और 3.5mm हेडफोन जैक है।

फोन 2G 3G और 4G नेटवर्क के जरिए कॉलिंग और टेक्स्टिंग को सपोर्ट करता है।

इसे एक बार चार्ज करने पर एक हफ्ते तक का स्टैंडबाय टाइम और 20 घंटे तक का टॉकटाइम मिलता है। इसके अलावा इसमें लोकप्रिय स्नेक गेम भी शामिल है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!