Weak Passwords list: दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा ये पासवर्ड... 72 लाख से ज्यादा लोग कर रहे यूज

Edited By Updated: 24 Nov, 2026 01:09 PM

nordpass 2026 weak passwords cyber security data breach dark web 2fa passk

पिछले आठ सालों से NordPass की 'टॉप 200 सबसे आम पासवर्ड' रिपोर्ट लोगों के पासवर्ड चुनने के तरीके और बदलते रुझानों पर बारीकी से नज़र रखती आ रही है। ज़्यादातर यूज़र्स ऐसे पासवर्ड बनाना पसंद करते हैं जिन्हें याद रखना आसान हो और जिन्हें वे भूलें नहीं-...

नई दिल्ली: पिछले आठ सालों से NordPass की 'टॉप 200 सबसे आम पासवर्ड' रिपोर्ट लोगों के पासवर्ड चुनने के तरीके और बदलते रुझानों पर बारीकी से नज़र रखती आ रही है। ज़्यादातर यूज़र्स ऐसे पासवर्ड बनाना पसंद करते हैं जिन्हें याद रखना आसान हो और जिन्हें वे भूलें नहीं- चाहे इसके लिए उन्हें अपने अकाउंट की सुरक्षा के साथ समझौता ही क्यों न करना पड़े।

कैसे तैयार हुई यह रिपोर्ट?
NordPass ने NordLayer Intelligence और साइबर सुरक्षा रिसर्चर्स के साथ मिलकर 2026 की यह लिस्ट तैयार की है। इसके लिए सितंबर 2025 से सितंबर 2026 के बीच हुए सार्वजनिक Data Breach और Dark Web पर सामने आए पासवर्ड का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शोध में किसी भी व्यक्ति का निजी डेटा खरीदा या हासिल नहीं किया गया।

44 देशों के आंकड़ों में 'admin', 'password', 'qwerty' और '12345' जैसे आसान कॉम्बिनेशन सबसे ऊपर दिखे। दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड '123456' रहा, जिसका इस्तेमाल 72 लाख से ज्यादा यूजर्स कर रहे हैं।

दुनिया के टॉप-10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड
पासवर्ड            यूजर्स की संख्या

123456               72,34,326
admin                 44,55,221
12345678          29,53,492
123456789        18,88,014
1234                 18,79,782
12345                12,93,228
password           12,45,586
Aa123456          5,22,372
Pass@123        5,18,404
1234567890       5,12,553

भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड
भारत में भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड '123456' ही है, जिसे 8.72 लाख से ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर 12345678 और तीसरे नंबर पर admin है। भारत की टॉप-10 लिस्ट में 'Admin@123', 'Welcome@123' और 'admin@123' जैसे पासवर्ड भी शामिल हैं। ऊपर से ये पासवर्ड थोड़े मजबूत दिख सकते हैं, लेकिन इनका पैटर्न इतना आम और अनुमान लगाने लायक है कि हैकर्स इन्हें आसानी से पहचान लेते हैं।

भारत के टॉप-10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड
पासवर्ड              यूजर्स की संख्या

123456                8,72,515
12345678           3,54,339
admin                 2,95,386
1234                  2,43,882
12345                2,38,881
123456789        2,16,777
password          1,64,647
Admin@123      1,39,109
Welcome@123  1,03,375
admin@123       97,010

कमजोर पासवर्ड हो तो तुरंत बदलें, इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपका पासवर्ड भी इस लिस्ट में शामिल है या बेहद आसान है, तो उसे तुरंत बदलना ही समझदारी है। किसी शब्द या नाम के पीछे 123 या @123 जोड़ देने से पासवर्ड सुरक्षित नहीं होता। नया और मजबूत पासवर्ड बनाते समय इन बातों को अपनाएं:

-कम से कम 14 से 16 अक्षरों का पासवर्ड बनाएं।
-बड़े अक्षर (Uppercase), छोटे अक्षर (Lowercase), नंबर और स्पेशल कैरेक्टर (@, #, $ आदि) को मिलाकर पासवर्ड तैयार करें।
- अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या आम डिक्शनरी के शब्द पासवर्ड में न रखें।
-एक ही पासवर्ड को कई ऐप या वेबसाइट पर न दोहराएं। एक जगह लीक होने पर बाकी अकाउंट भी खतरे में आ सकते हैं।
-इतने सारे अलग पासवर्ड याद रखने के लिए किसी भरोसेमंद Password Manager की मदद लें।
-जहां भी सुविधा हो, वहां Two-Factor Authentication (2FA) या Passkey जरूर चालू रखें।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!