राज्यसभा में ओडि़शा से दो चेहरे अमित शाह का 'गेम प्लान'

Edited By Anil dev,Updated: 14 Jul, 2018 06:05 PM

odisha amit shah ram nath kovind sonal mansingh bjd

ओडि़शा में अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर अमित शाह ने अपना गेम प्लान तैयार कर लिया है। दरअसल, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज जिन चार हस्तियों का ऐलान किया है उनमें से दो चेहरे सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मानसिंह और चर्चित मूर्तिकार...

नेशनल डेस्क: ओडि़शा में अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर अमित शाह ने अपना गेम प्लान तैयार कर लिया है। दरअसल, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज जिन चार हस्तियों का ऐलान किया है उनमें से दो चेहरे सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मानसिंह और चर्चित मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा का चयन ओडि़शा में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर किया है। दोनों हस्तियों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर से ओडिशा से सीधा रिश्ता है।  

PunjabKesari
विधानसभा की 147, लोकसभा की 21 सीटों पर भाजपा की नजर
पीएम मोदी और अमित शाह के दौरों से ये तो स्पष्ट है कि विधानसभा की 147, लोकसभा की 21 सीटों पर भाजपा अपनी पकड़ बनाने की तैयारी में दरअसल, ओडिशा को उन राज्यों में गिना जाता जो हिंदी बेल्ट में भाजपा के संभावित नुकसान की भरपाई हो सकती है।

एक नजर पिछले चुनावी नतीजों पर
बीजू जनता दल (बीजेडी) ने ओडिशा में लगातार चौथी बार स्पष्ट बहुमत के साथ हासिल की थी। बीजेडी ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 117 सीटें हासिल की थी। कांग्रेस 16 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही और भाजपा 10 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर। जिससे एक बात तो साफ है कि ओडि़शा में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच नंबर दो के लिए है। हालांकि वोटर शेयर की बात करें तो वह भी कुछ खास नहीं रहा।

PunjabKesari
लोकसभा में भी हालत खराब 
बीजू जनता दल (बीजेडी) को ओड़िशा में टक्कर देना भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। भाजपा एक बार फिर मोदी मैजिक के सहारे ओड़िशा में किस्मत अजमाने की तैयारी में है। अगल 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर भी एक नजर डालेंगे तो  ओड़िशा की 21 लोकसभा सीटों मे से भाजपा को केवल एक ही सीट मिली थी जबकि 20 सीटों पर बीजेडी का कब्जा था। 

PunjabKesari
पुरी में मोदी के लिए तैयार होती ग्राउंड
पीएम मोदी इस बार पुरी से भी चुनाव लड़ सकते हैं। हिंदू समाज की भगवान जगन्नाथ में बड़ी आस्था रही है। वहीं राज्यसभा के लिए मनोनीत रघुनाथ महापात्र अंतरराष्ट्रीय प्रख्यात प्राप्त प्रस्तरशिल्पी हैं। उन्होंने पुरी के भगवान जगन्नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण में योगदान दिया है। सोनल मानसिंह भारतीय शास्त्रीय नृत्यकला की मशहूर कलाकार है। वह छह दशकों से भरतनाट्यम एवं ओडिशी का प्रदर्शन करती रहीं हैं। वह नृत्यनिर्देशिका, शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता भी है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो दोनों की ही समाजिक छवि के चलते आने वाले चुनावों के लिए मोदी के लिए ग्राउंड तैयार की जा रही है। आपको बता दें कि पुरी लोकसभा सीट पर भाजपा कभी जीत नहीं पाई है। पिछले पांच बार से यहां बीजेडी का ही कब्जा रहा है। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!