Edited By shukdev,Updated: 14 Jul, 2019 12:46 AM
झारखंड के रांची जिले में तमार थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंड ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक अग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां....
रांची : झारखंड के रांची जिले में तमार थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंड ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक अग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तमार थाना क्षेत्र में राशन दुकानदार से लेवी वसूलने आया पीएलएफआई के नक्सली को स्थानीय लोगों धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया।
गिरफ्तार नक्सली की पहचान खूंटी जिले के सुंदर ओडेया के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी के पास से एक बंदूक, तीन कारतूस और पीएलएफआई का लेटर पैड बरामद किये गए हैं। सुंदर को जेल भेज दिया गया है।