Edited By Monika Jamwal,Updated: 24 May, 2018 12:11 PM
कश्मीर में हथियार छीनने की घटनाओं को लेकर अब प्रशासन और पुलिस गंभीर हो गई है। इस मामले में अब एक नई नीति बनाई गई है।
श्रीनगर: कश्मीर में हथियार छीनने की घटनाओं को लेकर अब प्रशासन और पुलिस गंभीर हो गई है। इस मामले में अब एक नई नीति बनाई गई है। संतरी डयूटी के समय अब स्मार्ट फोन का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। यह आदेश जम्मू कश्मीर आम्र्ड पुलिस के एडीजीपी ए के चौधरी ने जारी किया है। उन्होंने कहा कि संतरियों को डयूटी के समय बुलेट प्रूफ जैकेट पहननी होगी और अपने हथियार को बेल्ट के साथ चेन के साथ बांधना होगा।
आदेश में कहा गया है, यह देखा गया है कि संतरी डयूटी के समय अपने स्मार्ट फोन के साथ व्यस्त रहते हैं। बहुत बार वे अपनी डयूटी के साथ अनदेखी करते हैं। इसी कारण से कश्मीर में हथियार छीनने की घटनाएं बढ़ी हैं। आदेश में आगे कहा गया है, इस प्रक्रिया से न सिर्फ पुलिस की छवि खराब हो रही है बल्कि पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत सुरक्षा भी खतरे में है। ऐसे में कोई भी संतरी अब डयूटी के समय स्मार्टफोन का प्रयोग नहीं करेगा। हर संतरी को डयूटी के समय पूरा टाइम गार्ड रूम में ही रहना होगा।