पत्रकारिता पहले  मिशन था अब बन गया कमीशन: नायडू

Edited By shukdev,Updated: 16 Nov, 2019 06:36 PM

political parties are promoting their interest by starting newspapers naidu

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मीडिया से राष्ट्रहित में स्वतंत्र, निष्पक्ष और संतुलित खबर देने तथा सामाजिक समस्याओं को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए अभियान चलाने का अनुरोध किया है। नायडू ने यहां राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह...

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मीडिया से राष्ट्रहित में स्वतंत्र, निष्पक्ष और संतुलित खबर देने तथा सामाजिक समस्याओं को लेकर लोगों में जागरुकता लाने के लिए अभियान चलाने का अनुरोध किया है। नायडू ने यहां राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान पत्रकारिता मिशन था और उस दौरान उसने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा ‘मिशन अब कमीशन हो गया है।' 

नायडू ने कहा कि पत्रकारिता राष्ट्रीय हितों, देश की एकता एवं अखंडता और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्वतंत्र और जिम्मेदारी पूर्ण ढंग से की जानी चाहिए। समाचार को समाचार के रूप में पेश किया जाना चाहिए, उसकी व्याख्या नहीं की जानी चाहिए। लोकतंत्र में प्रेस को अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन समाचार देने के बाद ही उसकी व्याख्या की जानी चाहिए, पहले नहीं। 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि पत्रकारिता जिम्मेदारी से की जानी चाहिए और समाचार को लेकर जो सूचना हो उसकी पुष्टि कर ली जानी चाहिए। इससे सूचना का महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने कहा ‘आज ऐसी स्थिति हो गई है कि किसी घटना के संबंध में एक अखबार को पढ़ने से उसकी सही तस्वीर नहीं बनती है। विभिन्न अखबार एक ही खबर को अलग-अलग ढंग से पेश करते हैं।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!