Edited By Seema Sharma,Updated: 23 Aug, 2019 12:19 PM
हर्ष विहार स्थित अति सुरक्षा वाली मंडोली जेल में कैदियों तक मोबाइल फोन किस तरह पहुंचता है? इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। यहां एक कैदी ने एक-एक कर चार मोबाइल फोन निगल लिए थे।
नई दिल्ली: हर्ष विहार स्थित अति सुरक्षा वाली मंडोली जेल में कैदियों तक मोबाइल फोन किस तरह पहुंचता है? इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। यहां एक कैदी ने एक-एक कर चार मोबाइल फोन निगल लिए थे। इसमें तीन फोन कैदी ने उल्टी कर निकाल लिए, लेकिन चौथा मोबाइल पेट में फंस गया। दिक्कत होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसके पेट का ऑप्रेशन कर चौथा मोबाइल फोन निकाला।
ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पैशियलिटी अस्पताल में चार-पांच डॉक्टरों की टीम ने ऑप्रेशन किया। कैदी की पहचान अनुज (25) के रूप में हुई है। जेल के प्रवक्ता राजकुमार ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह देश का अनोखा मामला है, जब किसी कैदी ने 4 मोबाइल फोन निगल लिए हों।