राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया कटाक्ष, बोले- लोगों से सरकार चुनने का विकल्प छीना जा रहा

Edited By Pardeep,Updated: 31 Mar, 2024 05:42 AM

rahul gandhi took a dig at modi government

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र का ‘‘गला घोंटने' का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि देश में सरकार नहीं, कोई ‘‘आपराधिक गिरोह' चलाया जा रहा हो।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र का ‘‘गला घोंटने'' का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि देश में सरकार नहीं, कोई ‘‘आपराधिक गिरोह'' चलाया जा रहा हो। 

राहुल ने केंद्र सरकार पर यह प्रहार दिल्ली में रविवार को होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' की रैली से एक दिन पहले किया, जिसे कांग्रेस ने ‘‘लोकतंत्र बचाओ रैली'' करार दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र का गला दबाकर जनता से अपनी पसंद की सरकार चुनने का विकल्प छीन लेना चाहते हैं।'' 

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ जहां ‘चंदे का धंधा' कर रही भाजपा देश में ‘वसूली सरकार' चला रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी दल का (बैंक) खाता ‘फ्रीज' (लेन-देन पर रोक लगा) कर, मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल कर और हर स्वतंत्र आवाज़ को दबाकर वह विपक्ष को जायज़ ढंग से चुनाव तक नहीं लड़ने देना चाहती।'' कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘जो भाजपा के साथ नहीं - उसे जेल। जो भाजपा को चंदा दे- उसे बेल (जमानत)। प्रमुख विपक्षी दल को - नोटिस भेजने का खेल और चुनावी बॉण्ड के लिए - ब्लैकमेल।'' 

राहुल ने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा लगता है देश में सरकार नहीं, कोई आपराधिक गैंग चलाया जा रहा हो। इस झूठी, अहंकारी और भ्रष्ट सरकार का सच बताने के लिए कल ‘इंडिया' गठबंधन दिल्ली में एक बड़ी रैली करने जा रहा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह लड़ाई भाजपा और जनता के अधिकारों के बीच है, जिसमें हम जनता के साथ खड़े हैं। लोकतंत्र की जीत में ही ‘इंडिया' की जीत है।'' 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!