प्‍यार की खौफनाक सजा, 4 घंटे तक प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर पीटा!

Edited By Updated: 02 Jul, 2017 04:35 PM

rajasthan

राजस्थान के उदयपुर में एक प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना सामने आई है।

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना सामने आई है। दोनों को करीब 4 घंटे तक पेड़ से बांधकर पीटा। जानकारी के अनुसार, प्रेमी-प्रेमिका हफ्ते भर पहले घर से भाग गए थे। तभी से परिवार और गांव वाले उन्हें ढूंढ रहे थे। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने इन्हें गांव के बाहर देखा और पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को गांव लाया गया और फिर परिजनों की मौजूदगी में उन्हें पेड़ से बांध दिया गया। ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों ने भी जोड़े की जमकर पिटाई की। 
PunjabKesari
इस बीच वहां मौजूद लोगों ने उनकी पिटाई का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 4 घंटे चले इस पूरे ड्रामे के बाद गांव के कुछ लोगों ने समझा-बुझा कर दोनों को छुड़वाया। प्रेमी जोड़े की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। प्रतापनगर SHO महिपाल सिंह ने बताया, पीड़ित लड़के के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!