राफेल पर जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेस: राजनाथ

Edited By Anil dev,Updated: 12 Feb, 2019 04:07 PM

rajnath singh raphael congress malilikarjuna khadghe

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी कांग्रेस पर राफेल विमान सौदे के मामले में जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये इस पर चर्चा की उसकी मांग ठुकरा दी जिस पर कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन किया। सिंह ने सदन में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा यह...

नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी कांग्रेस पर राफेल विमान सौदे के मामले में जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये इस पर चर्चा की उसकी मांग ठुकरा दी जिस पर कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन किया। सिंह ने सदन में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा यह इस मामले को उठाए जाने पर कहा कि राफेल पर लोकसभा में चर्चा हो चुकी है। उच्चतम न्यायालय ने भी इस पर अपना फैसला दे दिया है। इसलिए दुबारा चर्चा की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा ‘‘विपक्ष के सदस्य बार-बार असत्य बोलकर उसे सच साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। वे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। राजनीति जनता की आंखों में धूल झोंककर नहीं, जनता की आंखों में आंखें डालकर होती है।’’

खडग़े ने लगाया था आरोप
उनके जवाब से असंतुष्ट खडग़े ने कहा ‘‘आपके प्रधानमंत्री में हिम्मत नहीं है। उन्होंने इस पर सदन में बयान भी नहीं दिया है। इसलिए हम बहिर्गमन कर रहे हैं।’’ इसके बाद कांग्रेस के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।  इससे पहले खडग़े ने आरोप लगाया था कि राफेल सौदे में 33 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा ‘‘इसकी जेपीसी से जांच होनी चाहिए। प्रधानमंत्री क्यों डर रहे हैं।’’  कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राफेल से जुड़ी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट सदन में पेश करने से पहले ही मीडिया में लीक करायी गई है जिससे साबित होता है कि सरकार कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है। जब खडगे अपनी बात रख रहे थे उस समय सत्ता पक्ष के सदस्य भी अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर जोर-जोर से हंगामा करने लगे। कांग्रेस के सदस्यों के सदन से बाहर जाने तक सत्ता पक्ष का भी शोर-शराबा जारी रहा।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!