छत्तीसगढ के सीएम का कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज: कोच वही अच्छा जिसकी टीम जीते

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 May, 2018 05:41 PM

raman advised congress to change leadership

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कांग्रेस को नेतृत्व बदलने की सलाह दी। डॉ सिंह ने प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन जिले के करतला गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा...

कोरबा: छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कांग्रेस को नेतृत्व बदलने की सलाह दी। डॉ सिंह ने प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के दूसरे चरण के पहले दिन जिले के करतला गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस को प्रशिक्षण देने आए हैं। लेकिन उन्हें जान लेना चाहिए कि कोच वहीं अच्छा होता है, जिसकी टीम जीतती रहती है। जो टीम बार-बार हारती जाए, उसके कोच को बदल दिया जाता है।

विकास विरोधी मानसिकता के कारण 22 राज्यों से कांग्रेस का सफाया
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ का विकास देखने आए हैं। उन्होंने कांग्रेस को विकास विरोधी करार देते हुए कहा कि हम विकास यात्रा निकाल रहे हैं, वे विकास खोजने निकले हैं। कांग्रेस की विकास विरोधी मानसिकता के कारण 22 राज्यों में उसका सफाया हो गया है। देश के नक्शे में कमल ही खिल गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी, तो भय, भूख, भ्रष्टाचार और पलायन था। इसीलिए प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को शासन की बागडोर सौंपी है।

50-60 के शासनकाल में कांग्रेस ने गरीबों के लिए कोई योजना नहीं बनाई
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 50-60 साल के शासनकाल में गरीबों के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। उन्होंने भाजपा नीत राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं एक रुपए किलो चावल, निशुल्क नमक, चना, स्मार्ट फोन, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, तेन्दूपत्ता-धान का समर्थन मूल्य, बोनस और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कौशल उन्नयन योजना, आयुष्मान योजना की विस्तार से जानकारी अपने उद्बोधन में दी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!