शाह हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में करेंगे चुनावी रैली...शिमला दौरे पर रहेंगे खड़गे, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 25 May, 2024 05:29 AM

read the country s big news in morning news brief

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 25 मई को हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह सुबह 9:30 बजे मेला ग्राउंड अंब और 11:30 बजे जोरावर स्टेडियम कांगड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद अमित शाह की रैली...

नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्री अमित शाह 25 मई को हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह सुबह 9:30 बजे मेला ग्राउंड अंब और 11:30 बजे जोरावर स्टेडियम कांगड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद अमित शाह की रैली कार्यकर्ताओं में जोश का संचालन करेगी।
PunjabKesari
वहीं, हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण के मतदान 1 जून को होंगे। जिसके लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की रैलियां तय हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 25 मई को शिमला के रोहड़ू में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि राहुल गांधी 26 मई को ऊना और नाहन में रैली करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी 27, 28, 29 और 30 मई को शिमला, सोलन और मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

हेमकुंड साहिब यात्रा 2024: 25 मई को खुलेंगे सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 
त्तराखंड के चमोली जिले में स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी के दरवाजे 25 मई को भक्तों के लिए औपचारिक रूप से खोले जाएंगे। हालांकि, तीर्थयात्रा आधिकारिक तौर पर बुधवार को गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब, लक्ष्मण झूला रोड, ऋषिकेश से शुरू हुई।

देश के कई हिस्सों में लगातार आठवें दिन भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी 
देश के कई हिस्सों में लगातार आठवें दिन भी शुक्रवार को भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा और राजस्थान के फलोदी में पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया - जो इस साल देश में दर्ज अब तक का सबसे अधिक तापमान है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 28 मई तक भीषण गर्मी का यह दौर जारी रहेगा। 

रविवार रात को तट से टकराएगा चक्रवात रेमल, पश्चिम बंगाल में ‘रेड अलर्ट' 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात रविवार आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच तट से टकराएगा। राज्य के तटीय जिलों और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश हो रही है। यह बंगाल की खाड़ी में इस मॉनसून पूर्व मौसम का पहला चक्रवात है और हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की प्रणाली के अनुसार इसका नाम रेमल रखा जाएगा। 

दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान आज, INDI गठबंधन और BJP के बीच सीधा मुकाबला 
भीषण गर्मी और दो महीने लंबे प्रचार के बाद दिल्ली शनिवार को मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ‘इंडिया' गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव से पहले ही ‘इंडिया' गठबंधन के घटकों के बीच सीटों को लेकर बनी सहमति के तहत आम आदमी पार्टी (आप) चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। 

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना हुआ मुश्किल, सरकार ने जारी किए आदेश
विवाह प्रमाण पत्र यानि की marriage certificate बनवाना अब लोगों के लिए थोड़ा और मुश्किल हो गया है। सरकार ने इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए नए आदेश जारी किए है। अब नवविवाहित जोड़़े को marriage certificate बनवाने के लिए दहेज का भी विवरण देना होगा। जिसके बाद ही उनका प्रमाण पत्र बन पाएगा। यह आदेश उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किए है। 

कांग्रेस का दावा, कम से कम 300 सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन 
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन को कम से कम 300 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में हमने दक्षिण भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!