Edited By ,Updated: 11 Apr, 2017 05:46 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम कई रिकार्ड शामिल हैं। उनका प्रदर्शन खेल...
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम कई रिकार्ड शामिल हैं। उनका प्रदर्शन खेल की पिच पर हमेशा ही बेहतरीन रहा है लेकिन संसद सदस्य के रूप में वो इतना अच्छा नहीं कर पाए जितनी उनसे उम्मीद थी। संसद सदस्य के नाते सदन में उनका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। सचिन राज्यसभा के लिए 2012 में नामांकित किए गए थे और 2013 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन तब से लेकर आज तक राज्यसभा के 348 दिनों के सत्र में वह सिर्फ 23 बार ही संसद में मौजूद रहे।
सचिन ही नहीं अभिनेत्री रेखा भी इस मामले में काफी पीछे रही हैं। रेखा तो इस दौरान सिर्फ 18 बार संसद पहुंचीं। रेखा को भी राज्यसभा के लिए 2012 में नामांकित किया गया था। इस दौरान सचिन पर कुल 58.8 लाख रुपए खर्च हुए थे। यह राज्य सभा से प्राप्त आंकड़ा है। राज्यसभा सदस्य होने के नाते सचिन को प्रति माह 50 हजार रुपए वेतन मिलता है। इसके अलावा प्रति माह 45 हजार रुपए संसदीय क्षेत्र के लिए खर्च, 15 हजार प्रति माह दफ्तर खर्च, यात्रा और दैनिक भत्ते मिलते हैं।