रक्षा और अर्धसैनिक बलों के व्हाट्सएप ग्रुपों में पाकिस्तानी जासूसों की घुसपैठ, एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 24 Nov, 2026 08:37 AM

security and intelligence agencies pakistani intelligence  whatsapp groups

सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंट केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और रक्षा-नागरिक अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 13-14 निजी व्हाट्सएप ग्रुपों में घुसपैठ कर चुके हैं। एजेंसियों ने सोशल...

नई दिल्ली: सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंट केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और रक्षा-नागरिक अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 13-14 निजी व्हाट्सएप ग्रुपों में घुसपैठ कर चुके हैं। एजेंसियों ने सोशल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स का व्यापक ऑडिट करने का आदेश दिया है।

माना जा रहा है कि ये संदिग्ध एजेंट भारतीय मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके इन ग्रुपों में शामिल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये नंबर ग्रुपों में 'साइलेंट मेंबर' (बिना कुछ बोले जुड़े रहने वाले सदस्य) बनकर रहे और वहां होने वाली बातचीत तथा साझा किए गए दस्तावेजों पर नजर रखते रहे।

उन्होंने बताया कि इस खतरे को संवेदनशील सुरक्षा कार्यों में लगे कर्मियों के खिलाफ एक 'टारगेटेड' (लक्षित) साइबर जासूसी अभियान के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस घटना का पता चलने के बाद, एजेंसियों ने सुरक्षा बलों और रक्षा-नागरिक संगठनों को निर्देश दिया है कि वे अपने सोशल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स (जिनमें पहचाने गए व्हाट्सएप ग्रुप भी शामिल हैं) का व्यापक ऑडिट करें और अनजान सदस्यों को हटा दें। अधिकारियों ने बताया कि यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर कोई भी आधिकारिक या गोपनीय जानकारी साझा न की जाए। 

  एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "साइबर सुरक्षा से जुड़े मौजूदा दिशानिर्देशों को फिर से दोहराया गया है। इस घटना के मद्देनजर यह निर्देश दिया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कोई भी आधिकारिक या गोपनीय जानकारी और डेटा साझा न किया जाए।" यह ताजा अलर्ट तब आया है, जब अधिकारियों ने रक्षा-नागरिक अधिकारियों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदिग्ध पाकिस्तानी खुफिया एजेंट का पता लगाया, जो 'सोनिया' नाम की एक DRDO वैज्ञानिक बनकर शामिल हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि आशंका है कि इस ग्रुप में पैसों के बदले कुछ संवेदनशील जानकारी साझा की गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!