शीला दीक्षित ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दी थी संजीवनी, बुलंदी पर पहुंचाया

Edited By Yaspal,Updated: 20 Jul, 2019 09:07 PM

sheila dikshit has given congress to lok sabha in sanjivani

15 साल तक राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का शनिवार को स्पॉट अस्पताल में निधन हो गया। उनका निधन ऐसे समय हुआ है, जब कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है और दिल्ली विधानसभा के चुनाव...

नई दिल्लीः 15 साल तक राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का शनिवार को फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उनका निधन ऐसे समय हुआ है, जब कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है और दिल्ली विधानसभा के चुनाव मुहाने पर हैं। बता दें कि चंद महीनों बाद ही इस केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी को उम्मीद थी कि शीला 1998 का इतिहास दोहराते हुए कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाएंगी। लेकिन चुनाव से पहले ही शीला सबकी आंखें नम करा कर चली गईं।
PunjabKesari
कांग्रेस को पहुंचाया बुलंदी पर
लोकसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस को शीला ने अपने संगठन कौशल से संजीवनी दी। उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते कांग्रेस ने हालिया लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने स्वयं भी विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गईं और कांग्रेस खाता खोलने में भी विफल रही। लेकिन पार्टी साउथ दिल्ली संसदीय क्षेत्र को छोड़कर सभी छह सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।
PunjabKesari
शीला दीक्षित ने दिल्ली में कांग्रेस की कमान ऐसे समय में संभाली थी, जब प्रदेश में पार्टी संघर्ष कर रही थी। दिल्ली राज्य की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी काबिज थी। भाजपा के शासनकाल में दिल्ली के तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले गए। ऐसे समय में दिल्ली की कठिन चुनौती स्वीकार की. शीला के नेतृत्व में कांग्रेस विपक्षी भाजपा को चुनावी दंगल में पटखनी देकर सत्ता पर काबिज हुई।

दिल्ली की सत्ता पर जमाए रखे 15 साल पांव
शीला दीक्षित ने जब दिल्ली की सत्ता संभाली थी, तब सरकार और कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां थीं। सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल के साथ दिल्ली की विकास यात्रा को रफ्तार दी. उन्हें आधुनिक दिल्ली का शिल्पकार भी कहा जाता है। जिसका नतीजा यह रहा कि शीला दीक्षित दिल्ली की सत्ता पर अंगद के पैर की तरह जमी रहीं. विपक्षी भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की, लेकिन दिल्ली की गद्दी से महरूम ही रहना पड़ा।
PunjabKesari
हार के बाद नेपथ्य में धकेला, फिर बुलाना पड़ा वापस
सन 2013 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद शीला को कांग्रेस में हाशिए पर धकेल दिया गया। पार्टी ने उन्हें राज्यपाल बनाकर राजनीति से नेपथ्य में भेज दिया था। शीला ने पार्टी के इस फैसले को भी सर-माथे पर लिया। शीला राज्यपाल बनकर दिल्ली की राजनीति से दूर हो गईं। लेकिन उनके बाद पार्टी की कमान संभालने वाले अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली पार्टी को मजबूत करने में नाकामयाब रहे।
PunjabKesari
पार्टी के लगातार खराब प्रदर्शन और 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व कांग्रेस को शीला दीक्षित की याद आई। पार्टी ने उन्हें एक समय मुख्यमंत्री पद का अपना उम्मीदवार तक घोषित कर दिया था. हालांकि सपा से गठबंधन के बाद उनकी उम्मीदवारी पार्टी ने वापस ले ली थी. बाद में उन्हें दिल्ली कांग्रेस की कमान सौंप दी गई और इसके अच्छे परिणाम भी सामने आए।

शीला के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी AAP को पछाड़ते हुए तीसरे से दूसरे नंबर पर आ गई।  81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लेने वाली शीला दीक्षित ने उस उम्र में भी दिल्ली कांग्रेस को कठिन दौर से उबारने की कठिन चुनौती स्वीकार की, जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट के बाद आराम कर रहे होते हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!