शिवसेना ने मांगा लोक सभा में उप सभापति का पद

Edited By shukdev,Updated: 06 Jun, 2019 07:01 PM

shiv sena demanded the post of deputy speaker in the lok sabha

Shiv Sena, Lok Sabha, Deputy Chairman, BJP

मुंबई: भाजपा की अगुवाई वाले राजग में शामिल शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि उसने लोकसभा में उप सभापति का पद मांगा है। पार्टी के नेता तथा राज्यसभा के सदस्य संजय राउत ने बताया कि यह मांग भारतीय जनता पार्टी : भाजपा : तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने कहा,‘पार्टी ने उप सभापति का पद मांगा है और हमने अपनी मांग भाजपा तक पहुंचा दी है।' राउत ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और सारे सांसद संसद के अगले सत्र के शुरू होने से पहले अगले सप्ताह अयोध्या जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराना है। गौरतलब है कि ठाकरे नवंबर 2018 में अयोध्या गए थे और इसका स्पष्ट उद्देश्य राम मंदिर के मुद्दे पर केन्द्र की मोदी नीत सरकार पर दबाव बनाना था। शिव सेना और भाजपा के संबंध लोकसभा चुनाव से पहले तक काफी तनावपूर्ण थे। काफी मान मनौव्वल के बाद दोनों में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन हुआ था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!