आेडि़शा में चार सिमी कार्यकर्ता गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 17 Feb, 2016 06:17 PM

simi madhya pradesh sog kb singh

सिमी के चार सदस्यों और एक सदस्य की मां को आज राउरकेला में गिरफ्तार किया गया। ये 2013 में मध्य प्रदेश की एक जेल से भाग गए थे

भुवनेश्वर: सिमी के चार सदस्यों और एक सदस्य की मां को आज राउरकेला में गिरफ्तार किया गया। ये 2013 में मध्य प्रदेश की एक जेल से भाग गए थे और कथित तौर पर कई राज्यों में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।  पांचों को आेडि़शा विशेष अभियान समूह (एसआेजी) और तेलंगाना पुलिस की रणनीतिक इकाई द्वारा शुरू किए गए अभियान के दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।   पुलिस महानिदेशक के बी सिंह ने कहा कि तीन रिवॉल्वर और उनसे कुछ गोला-बारूद समेत पांच आग्नेयास्त्र सुरक्षा बलों ने जब्त किए।

 
सिंह ने कहा, ‘‘चार सिमी के कार्यकर्ता हैं और मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। वे गलत पहचान पत्र का इस्तेमाल करके राउरकेला में शरण लिए हुए थे।’’  उन चारों के साथ उनमें से एक की मां को भी गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान महबूब खान, जाकिर खान, अहमद खान, सालिक और नजमा (महबूब की मां) के तौर पर की गई है।  सिंह ने बताया कि वे डकैती के जरिए धन जुटाने के लिए पिछले चार-पांच महीने से राउरकेला में रह रहे थे ताकि अपने अभियान को अंजाम दे सकें। 
 
चारों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और एनआईए द्वारा वांछित थे।  सिंह ने कहा कि रणनीतिक इकाई की सेवाओं का पहली बार अभियान में सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया गया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!