देश-दुनिया में महिलाओं की उपलब्धियां सराहनीय : नायडू

Edited By Pardeep,Updated: 07 Mar, 2020 02:13 AM

the achievements of women in the country and the world are commendable naidu

राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद हमारे देश की महिलाओं ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर...

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद हमारे देश की महिलाओं ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज कराई है। 

सभापति नायडू ने उच्च सदन में कहा कि महिलाओं ने ममतामयी मां से लेकर लड़ाकू विमानों की पायलट तक, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नेतृत्व से लेकर पर्वत शिखरों को छूने तक की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर महिलाओं ने दकियानूसी विचारों को पीछे छोड़ते हुए राजनीति, साहित्य, खेलकूद, कारोबार सहित सभी क्षेत्रों में मौका मिलने पर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। उन्होंने उच्च सदन की महिला सदस्यों के योगदान की सराहना की और पूरे सदन की ओर से महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!