ड्राइवर की आत्महत्या का मामला : जनार्दन रेड्डी का करीबी अधिकारी अरेस्ट

Edited By ,Updated: 11 Dec, 2016 05:20 PM

the driver of the suicide case  janardhan reddy  a close official arrested

कर्नाटक के विवादित खनन दिग्गज और पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी के करीबी माने जाने वाले एक सरकारी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु : कर्नाटक के विवादित खनन दिग्गज और पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी के करीबी माने जाने वाले एक सरकारी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भीमा नायक के ड्राइवर के.सी. रमेश गौड़ा ने इसी मंगलवार को आत्महत्या की थी। उसने अपने सूइसाइड नोट में नायक पर रेड्डी के काले धन को वैध बनाने के काम में मदद करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि नवंबर में हुई रेड्डी की बेटी की शादी में इस काले धन का इस्तेमाल किया गया। नायक को गुलबर्गा में गिरफ्तार किया गया, साथ में उनके वर्तमान ड्राइवर मुहम्मद को भी अरेस्ट किया गया।

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
नायक पर अपने ड्राइवर गौड़ा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। अपने सूसाइड नोट में गौड़ा ने लिखा है कि रेड्डी के काले धन को वैध बनाने की कोशिशों के बारे में जानकारी होने के कारण उसे अपनी जान के प्रति खतरा महसूस हो रहा है। इस समय कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। जर्नादन रेड्डी इससे पहले बी.एस. येदुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मंत्री थे।

साल 2011 में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें मंत्रीपद से हटा दिया गया था। रेड्डी ने नवंबर में अपनी बेटी ब्राह्मणी की शादी में करीब 50,000 लोग मेहमान के तौर पर शरीक हुए थे। इनमें कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे। शादी में कई मशहूर मंदिरों की प्रतिकृतियां बनाई गईं थीं। इस आलीशान शादी का मुद्दा संसद में भी उठा था। कई नेताओं ने सवाल उठाया था कि नोटबंदी के बाद रेड्डी इतनी महंगी शादी किस तरह कर पाए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!