चांद का हुआ दीदार, 12 अगस्त को मनाया जाएगा बकरीद का त्यौहार

Edited By Yaspal,Updated: 03 Aug, 2019 05:31 AM

the moon will be celebrated on august 12 the festival of bakrid

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांद का दीदार हो गया। बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद उल जुहा या बकरीद, ईद उल फितर के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद...

नेशनल डेस्कः राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांद का दीदार हो गया। बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। ईद उल जुहा या बकरीद, ईद उल फितर के दो महीने नौ दिन बाद मनाई जाती है। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों समेत देश के कई हिस्सों मे चांद नजर आ गया है। लिहाजा बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा।
PunjabKesari
वहीं, इमारत-ए-शरिया हिंद ने भी ऐलान किया कि शुक्रवार शाम को इस्लामी महीने जुलहज्जा का चांद नजर आ गया है और शनिवार को इस्लामी कलैंडर के आखिरी महीने की पहली तारीख है। इमारत-ए-शरिया हिंद ने बताया कि दिल्ली का आसमान साफ था, जहां चांद नजर आ गया। इसके अलावा गाजियाबाद के साथ उत्तर प्रदेश के कई शहरों, पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में बकरीद का चांद दिखने की तस्दीक हुई है। लिहाजा 12 अगस्त को ईद उल अजहा मनाई जाएगी।
PunjabKesari
दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम सय्यैद अहमद बुखारी ने कहा कि शुक्रवार को इस्लामी कलैंडर के आखिरी महीने का चांद नजर आ गया है और बकरीद का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा।
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!