Edited By ,Updated: 04 Apr, 2017 06:05 PM
एक ठग ने बैंककर्मी बनकर आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव...
जयपुर : एक ठग ने बैंककर्मी बनकर आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भूजल) जे सी महांन्ति से उनके बैंक खाते की जानकारी लेकर दो लाख 73 हजार रुपए निकाल लिए।
अशोक नगर पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने महान्ति को फोन कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर उनके बैंक खाते को अपडेट करने का झांसा देकर उनसे बैंक खाते और एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी प्राप्त कर उनके खाते से दो लाख 73 हजार रुपए निकाल लिए।
उन्होंने बताया कि महान्ति को ठगी का उस समय पता लगा जब उनके मोबाइल नंबर पर रुपए निकलने का सन्देश मिला। पुलिस ने महान्ति की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल इस सम्बध में किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है।