आज के दिन बिहार और नेपाल में विनाशकारी भूकंप ने मचाई थी भारी तबाही

Edited By Anil dev,Updated: 15 Jan, 2019 10:34 AM

today s history bihar nepal london tapan sinha

भारत और विश्व इतिहास में 15 जनवरी की तारीख काफी मायने रखती है, क्योंकि इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं। इस दिन 1934 में भारत और नेपाल ने अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप झेला।

नई दिल्ली: भारत और विश्व इतिहास में 15 जनवरी की तारीख काफी मायने रखती है, क्योंकि इस दिन कई महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटीं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं। इस दिन 1934 में भारत और नेपाल ने अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप झेला। बिहार और पड़ोसी नेपाल की सीमा के पास के इलाके में आए रिक्टर पैमाने पर 8.4 तीव्रता वाले उस भूकंप ने उत्तरी बिहार और नेपाल में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें करीब 11,000 जानें गई थी और भारी नुकसान हुआ था।       कुछ अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं भी इतिहास के पन्नों में इस दिन दर्ज है, जो इस प्रकार है :-     

 

  • 1759 - लंदन के मोंटेगुवे हाउस में मानवीय इतिहास और सभ्यता पर आधारित दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई। 
  • 1784 - विलियम जोंस ने कोलकाता के फोर्ट विलियम में एशियाटिक सोसायटी की स्थापना की। बाद में इसका नाम एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल हो गया। 
  • 1934 - बिहार और नेपाल में जबरदस्त भूकंप से करीब 11 हजार लोगों की मौत। 
  • 1949 - ब्रिटिश राज के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय बुचर से के एम करियप्पा ने भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। उस दिन से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • 1956 - दिग्गज राजनीतिज्ञ व बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्म 1988 - भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए। 
  • 1998 - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नन्दा का निधन। 
  • 2001 - विकिप‍ीडिया लॉन्‍च हुआ।
  • 2008 - खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिए जरूरी तत्त्व खोजने का दावा किया।
  • 2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फिल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन।  
  • 2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पाँच मिनट पर खत्म हुआ।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!