भारत, मालदीव व श्रीलंका के तट रक्षक बलों ने किया "दोस्ती" सैन्य अभ्यास

Edited By Tanuja,Updated: 23 Nov, 2021 01:55 PM

trilateral exercise dosti between india maldives sri lanka underway

मालदीव, भारत और श्रीलंका के द्विवार्षिक त्रिपक्षीय अभ्यास ''दोस्ती'' का 15 वां संस्करण मालदीव में 20 नवंबर से 24 नवंबर तक चल रहा है। ...

इंटरनेशनल डेस्कः  मालदीव, भारत और श्रीलंका के द्विवार्षिक त्रिपक्षीय अभ्यास 'दोस्ती' का 15 वां संस्करण मालदीव में 20 नवंबर से 24 नवंबर तक चल रहा है।  इन तीनों देशों के तट रक्षक बल सहयोग बढ़ाने के लिए त्रिपक्षीय पांच दिवसीय सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’ का 15वां संस्करण शनिवार को मालदीव में शुरू हुआ।

 

अभ्यास के लिए भारतीय तटरक्षक पोत वज्र और अपूर्व को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, ”भारत-मालदीव-श्रीलंका त्रिपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य संबंधों को और मजबूती देना तथा परिचालन क्षमता को बढ़ाना है।” अभ्यास ‘दोस्ती’ 1991 में भारतीय और मालदीव के तट रक्षकों के बीच शुरू किया गया था।

 

श्रीलंका 2012 में पहली बार अभ्यास में शामिल हुआ था। विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय तटरक्षक पोत, आईसीजीएस वज्र, आईसीजीएस अपूर्वा और श्रीलंका तटरक्षक बल, एसएलसीजीएस सुरक्षा अभ्यास के लिए मालदीव पहुंच गए हैं। विशेष रूप से, इस वर्ष अभ्यास की शुरुआत के 30 साल पूरे हो गए हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!