Edited By Radhika,Updated: 12 Feb, 2024 06:29 PM
ट्रायम्फ ने भारत में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार करते हुए नई स्क्रैम्बलर 1200 एक्स लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को 11.83 लाख रुपए के प्राइज़ पर उतारा गया है, जो स्क्रैम्बलर 1200 XC और XE का अधिक किफायती एडिशन है।
ऑटो डेस्क: ट्रायम्फ ने भारत में अपने पोर्टफोलियो को विस्तार करते हुए नई स्क्रैम्बलर 1200 एक्स लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को 11.83 लाख रुपए के प्राइज़ पर उतारा गया है, जो स्क्रैम्बलर 1200 XC और XE का अधिक किफायती एडिशन है। बाइक की सीट हाइट 820 मिमी है।
इसके अलावा दोनों सिरों पर एडजस्टेबल सस्पेंशन दिया है। पावर के लिए लिक्विड-कूल्ड, 1,200cc, पैरेलल-ट्विन इंजन ही दिया है, जो 90hp और 110Nm बनाता है। वहीं इसमें 5 राइडिंग मोड- रेन, रोड, स्पोर्ट, ऑफ-रोड और राइडर भी दिए हैं।