Edited By Parminder Kaur,Updated: 27 Feb, 2024 10:20 AM
TVS Raider 125 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है। साल 2022 में लॉन्च हुई यह बाइक 7 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। TVS Raider की जनवरी तक 7.14 लाख की बिक्री दर्ज हो चुकी है। वित्त वर्ष 2024 में अब तक हुई TVS की 10.21 लाख बाइक सेल में रेडर...
ऑटो डेस्क. TVS Raider 125 सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है। साल 2022 में लॉन्च हुई यह बाइक 7 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है। TVS Raider की जनवरी तक 7.14 लाख की बिक्री दर्ज हो चुकी है। वित्त वर्ष 2024 में अब तक हुई TVS की 10.21 लाख बाइक सेल में रेडर 125 की हिस्सेदारी 39 प्रतिशत रही है।
रेडर के बाद बिक्री मामले में TVS अपाचे (3.09 लाख) की 30 प्रतिशत, स्पोर्ट (1.48 लाख) की 14.5 प्रतिशत, रेडॉन (1.09 लाख) बाइक की 11 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। इसके अलावा कुल बिक्री में स्टार सिटी (37,329), रोनिन (13,885) और अपाचे RR 310 (4,776) बाइक्स की भी भागीदारी रही।
बता दें वित्त वर्ष में अभी तक की बाइक बिक्री 10.21 लाख रही है, जो वित्त वर्ष 2019 के 10.14 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।