BRO द्वारा उज्ज पर बनाया गया एक किलोमीटर लंबा पुल लोगों को समर्पित

Edited By Monika Jamwal,Updated: 20 Jul, 2019 06:35 PM

ujh river bridge inaugrated

उज्ज दरिया पर बी.आर.ओ. द्वारा पंडोरी मेें पहला एक किलोमीटर लंबा बनाया गया पुल शनिवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लोगों को समर्पित कर दिया गया।

कठुआ : उज्ज दरिया पर बी.आर.ओ. द्वारा पंडोरी मेें पहला एक किलोमीटर लंबा बनाया गया पुल शनिवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लोगों को समर्पित कर दिया गया। उन्होंने इस पुल का विधिवत उद्घाटन करते हुए इसे सीमांतवासियों के लिए एक तरह से सौगात बताया। उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ जितेंद्र सिंह, देश के सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत, बी.आर.ओ. के डी.जी. लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, गुर्ज डिवीजन के जी.ओ.सी. मेजर जनरल वाई.पी. खंडूरी सहित पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया भी मौजूद रहे।

 
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पर रहने वाले लोगों को काफी कठनाईयां झेलनी पड़ती है। सामरिक  दृष्टि से सीमांत इलाकों का विकास अहम है लेकिन बिडंबना है कि देश की आजादी के बाद से सीमांत इलाकों में विकास को गति नहीं मिल पाई। पंडोरी में बी.आर.ओ. ने इस पुल की सौगात सीमांत वासियों को दी है जिसका लाभ कठुआ और सांबा के लोगों को तो होगा ही साथ ही सेना मूवमेंट को भी बेहतरीन पुलों, मार्गों से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की फायरिंग से कई बार सीमांतवासियों को खामियाजा भुगतना पड़ता है। बी.आर.ओ. भी विपरीत परिस्थितियों में मुस्तैदी के साथ विकास को गति दे रहा है। उम्मीद है कि बी.आर.ओ. मुस्तैदी के साथ भविष्य में भी विकास जारी रखेगा। लोगों की दुश्वारियां भी इस पुल के निर्माण से दूर होंगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का प्रयास है कि देश का बेहतर तरीके से विकास करवाया जाए। विकास के लिए बेहतर संपर्क मार्गों का होना जरूरी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी गांव से शहरों तक बेहतर सडक़ निर्माण का बीड़ा उठाया था जिसपर सरकार आगे बढ़ रही है। 


आपको बता दें कि इस पुल के निर्माण से एक तरह से हाइवे का वैकल्पिक मार्ग तैयार होगा। हीरानगर के लोगों को जिला मुख्यालय तक का सफर हाइवे के बजाय इसी मार्ग से ही कम दूरी तय कर करना पड़ेगा। इससे लोगों को लाभ मिलेगा।  यही नहीं जिला कठुआ के पड़ोसी राज्य पंजाब के विभिन्न जिला से जुड़े गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।  
 
पंडोरी में बना यह पुल सीमांत लोगों के लिए सौगात : डॉ जितेंद्र 
कठुआ : केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश की सरकार सीमांतवासियों की सुविधाओं के लिए हमेशा से ही प्रयास कर रही है। सीमांतवासी पाक फायरिंग के बावजूद यहां डटे हुए हैं एक तरह से सीमा प्रहरी का काम कर रहे हैँ। उन्होंने कहा कि यह शहीदों की धरती है और मोदी सरकार शहीदों की इस धरती पर विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कई विकास कार्यों सहित योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि सीमांतवासियों को तीन प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी मिलने जा रहा है। कठुआ एक तरह से विकास माडल है। बी.आर.ओ. को इस पुल के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों से 27 पुलों का निर्माण बी.आर.ओ. करवा चुका है। 
 
इसी मार्ग पर दस और पुलों का होगा निर्माण :  बी.आर.ओ 
कठुआ : बी.आर.ओ. के डी.जी. लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कहा कि इसी मार्ग पर बी.आर.ओ. को अभी  दस और पुलों का निर्माण करना है। यह बी.आर.ओ. का पहला एक किलोमीटर लंबा पुल है। जिसपर पचास करोड़ रुपये खर्च किया गया है। देश भर में बी.आर.ओ. विभिन्न 18 प्रोजेक्टों के तहत कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंडोरी में पुल का नींव पत्थर 22 मई 2016 को रखा गया था और तय समय पर इसका निर्माण पूरा किया गया है। अन्य विकास कार्यों को भी तय सीमा पर पूरा किया जाएगा। 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!