अमेरिका का नया टैरिफ बमः भारत समेत 6 देशों पर 25% टैरिफ का प्रस्‍ताव, चीन पर 40% टैक्‍स

Edited By Updated: 26 Nov, 2026 06:03 AM

america s new tariff bomb

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने बुधवार को भारत से आयातित वस्तुओं पर 17 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया। यूएसटीआर ने आरोप लगाया कि भारत में औद्योगिक क्षमता जरूरत से ज्यादा बढ़ने से अमेरिकी कंपनियों के हितों को नुकसान पहुंच सकता...

वाशिंगटन/नई दिल्ली: वैश्विक व्यापार व्यवस्था में एक बार फिर बड़े हड़कंप के संकेत मिल रहे हैं। अमरीका ने भारत, चीन और यूरोपीय संघ (EU) समेत अपने कई प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की सिफारिश की है। अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) द्वारा आठ महीने तक चली गहन जांच के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है।

ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि विदेशी सरकारों द्वारा दी जा रही अत्यधिक विनिर्माण क्षमता (ओवरकैपेसिटी) और सरकारी सब्सिडी अमरीकी उद्योगों को नुकसान पहुंचा रही है। इसी नुकसान की भरपाई के लिए भारत पर 25 फीसदी तक और चीन पर 40 फीसदी तक नया टैरिफ लगाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। 

किस देश पर कितना टैरिफ लगाने की सिफारिश?

USTR के नए प्रस्ताव में विभिन्न देशों के लिए अलग-अलग शुल्क दरें तय की गई हैं:

  • भारत, दक्षिण कोरिया, ताइवान, मलेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया व इंडोनेशिया: अधिकतम 25% तक टैरिफ (हालांकि इन देशों के लिए अधिकतम प्रभावी दरों को सीमित करने का भी प्रस्ताव है)।
  • चीन: 40% तक टैरिफ (यह कई मामलों में पहले से लागू टैरिफ के अतिरिक्त होगा, जिससे कुछ उत्पादों पर कुल टैक्स 40% से भी अधिक पहुंच सकता है)।
  • वियतनाम: 35% तक टैरिफ (अमरीका के साथ जारी बातचीत के चलते फिलहाल कम दरें प्रस्तावित हैं)।
  • यूरोपीय संघ (EU), जापान, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड व सिंगापुर: 20% तक टैरिफ।

ऑटो, सेमीकंडक्टर और स्टील को मिली राहत 
राहत की बात यह है कि USTR के इस नए टैरिफ प्रस्ताव में सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, स्टील और एल्युमिनियम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया है। अमरीकी अधिकारियों के अनुसार, इन क्षेत्रों में शुल्क निर्धारण की अलग कानूनी व्यवस्था और प्रक्रिया लागू होती है।

कब से लागू होंगे नए नियम? 
USTR ने स्पष्ट किया है कि ये नए टैरिफ तुरंत प्रभाव से लागू नहीं होंगे। अधिकारियों के मुताबिक, जनवरी 2027 से पहले इनके लागू होने की संभावना कम है। उल्लेखनीय है कि चीन के साथ अमरीका का मौजूदा व्यापार समझौता 10 जनवरी को समाप्त हो रहा है, इसलिए आने वाले दिनों में दोनों देशों की वार्ताओं पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराया संकट 
आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि अमरीका के इस कदम से वैश्विक व्यापार व्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है। इससे अमरीका और उसके प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के बीच कूटनीतिक तनाव काफी बढ़ जाएगा, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!