Edited By Radhika,Updated: 19 Apr, 2024 09:02 AM
देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। इसके लिए टीमों को पोलिंग स्टेशन पर टीमों को रवाना कर दिया गया है। सहारनपुर के जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाऊस से ईशा अरोड़ा अपनी पोलिंग पार्टी के साथ ईवीएम मशीन एवं अन्य सामग्री लेकर...
नेशनल डेस्क: देश के 21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले चरण का मतदान हो रहा है। इसके लिए टीमों को पोलिंग स्टेशन पर टीमों को रवाना कर दिया गया है। सहारनपुर के जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाऊस से ईशा अरोड़ा अपनी पोलिंग पार्टी के साथ ईवीएम मशीन एवं अन्य सामग्री लेकर निकलीं तो हर कोई उन्हें देखते ही रह गया। लोग उन्हें कंगना रनौत कहते हुए दिखाई दिए।
लोगों का कहना हैं ईशा अरोड़ा के साथ सहारनपुर के District Election Officer डॉ दिनेश चंद्र सिंह भी मौजूद थे।
<
>
उन्होंने लोगो को वीडियो बनाकर वायरल कर संदेश दिया जा रहा है इस तरह की जो तस्वीर है उनसे कहीं ना कहीं वोटिंग प्रतिशत पर भी असर पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि ईशा अरोड़ा सहारनपुर की रहने वाली हैं। वे भारतीय स्टेट बैंक में कर्मचारी हैं।
दूसरी बार चुनाव में उनकी ड्यूटी लगीं है। उनकी ड्यूटी सहारनपुर की गंगोह विधानसभा क्षेत्र के गांव महंगी में पोलिंग पार्टी में P1 के पद पर ड्यूटी लगी है। ईशा अरोड़ा की ये वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।