Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Apr, 2018 11:31 AM
दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के पिंगलान क्षेत्र में पुलिस ने महिला अलगाववादी संगठन दुख्तारान-ए-मिल्लत के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के पिंगलान क्षेत्र में पुलिस ने महिला अलगाववादी संगठन दुख्तारान-ए-मिल्लत के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकत्र्ता पुलवामा में मृतक आतंकी मुसाविर वानी के परिवार से मिलने जा रहे थे। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार वानी के शोकसंतप्त परिवार के साथ सहानुभूति करने के लिए जा रहे सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। मुसाविर को सुरक्षाबलों ने गत शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं को श्रीनगर में महिला पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया गया।