बाथरूम में नहा रही महिला से छेड़छाड़...

Edited By ,Updated: 19 Feb, 2015 01:48 AM

article

पुलिस ने शिकायतकत्र्ता कुलविंद्र कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह निवासी गांव रोहणो कलां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए...

खन्ना(सुनील): पुलिस ने शिकायतकत्र्ता कुलविंद्र कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह निवासी गांव रोहणो कलां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कथित आरोपियों गुरवंत कौर पत्नी सोमा, रविंद्र सिंह पुत्र सोमा, हरप्रीत सिंह पुत्र सोमा, कृष्णा देवी पत्नी भगवान के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 354, 323, 506, 34 के अधीन मामला दर्ज करते हुए कथित आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।
 
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकत्र्ता कुलविंद्र कौर ने बताया कि उसकी शादी करीब 9 माह पहले सुखविंद्र सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव रोहणो कलां के साथ हुई थी। उसके पति के 4 भाई व एक बहन परिवार में रहती है। उसका जेठ दिलबर सिंह अपने परिवार समेत अलग मकान में रह रहा है। बाकी के 2 भाई उनके साथ उन्हीं के मकान में रह रहे हैं। पति की बुआ की लड़की गुरवंत कौर अपने बच्चों के साथ गांव में बने एक अन्य मकान में रह रही है।
 
शिकायतकत्र्ता ने बताया कि 13 फरवरी को करीब 3 बजे दोपहर जब वह अपने घर में बने बाथरूम में नहा रही थी तो तभी उसकी ननद गुरवंत कौर, रविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरवंत कौर की ननद कृष्णा देवी मकान के अंदर आ गए तथा रविंद्र सिंह व हरप्रीत सिंह जबरन बाथरूम में घुस गए। जिन्होंने आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। जब वह शोर मचाते हुए बाथरूम से निकली तभी उसे गुरवंत कौर व कृष्णा देवी ने पकड़ लिया। उन लोगों ने भी उसके साथ धक्का-मुक्की की। 
 
शिकायतकत्र्ता ने बताया कि वह 8 माह से गर्भवती है। शोर सुनकर उसका पति सुखविंद्र सिंह, ननद कुलदीप कौर, जेठानी कर्मजीत कौर, पड़ोसन हरबंस कौर पत्नी प्रीतम सिंह, त्रिलोचन सिंह पुत्र संत सिंह मौके पर आ गए जिन्होंने बड़ी मुश्किल से उसे उनके चंगुल से छुड़वाया। लोगों को आता देख कर चारों कथित आरोपी मौके से धमकियां देते हुए फरार हो गए। पेट में दर्द होने की शिकायत पर शिकायतकत्र्ता को सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती करवाया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!