महबूबा को पाने के लिए आशिक का कारनामा

Edited By ,Updated: 03 Mar, 2015 12:59 PM

article

अपना प्यार हासिल करने के लिए लोग मंदिर, मस्जिदों में माथे टेकते हैं पर एक आशिक ने अपनी महबूबा पाने के लिए गुरु महाराज से ही छेड़ख़ानी कर दी।

फगवाड़ा: अपना प्यार हासिल करने के लिए लोग मंदिर, मस्जिदों में माथे टेकते हैं पर एक आशिक ने अपनी महबूबा पाने के लिए गुरु महाराज से ही छेड़ख़ानी कर दी। जानकारी के मुताबिक मुकेरियाँ के रहने वाले नौजवान मनदीप सिंह ने अपनी प्रेमिका का विवाह तुड़वाने के लिए श्री गुरु रविदास महाराज की तस्वीर पर गलत भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मनदीप ने पुलिस को बताया कि वह बीमा कंपनी में सर्विस करता है। मनदीप पिछले 4 वर्षो से कांगड़ा की रहने वाली लड़की को पसंद करता था। मनदीप के घर वाले लड़की के घर रिश्ता लेकर भी गए पर एक तरफा प्यार होने के कारण लड़की के घर वालों ने इस रिश्तें के लिए मना कर दिया। इसके बाद मनदीप के सिर पर लड़की को पाने का भूत सवार हो गया और उसने दो बार लड़की का रिश्ता तुड़वा दिया। 
अब लड़की के घर वालों ने उसका विवाह फगवाड़ा के गांव नंगल मझ्झा में तय कर दिया। मनदीप सिंह ने अपने लैपटॉप के साथ अपनी प्रेमिका के पिता की तस्वीर लगा कर एक ऐसा पोस्टर तैयार किया, जिसमें श्री गुरु रविदास जी महाराज संबंधी गलत भाषा का प्रयोग किया गया था। 
 
इस पोस्टर में लड़की के पिता का मोबाइल नंबर और घर का पता भी लिखा था। उसने इस पोस्टर के इलावा अपनी प्रेमिका की फोटो लगा कर एक पोस्टर तैयार किया, जिसमें वह और नौजवान के साथ खड़ी है। मनदीप का इरादा यही था कि गांव नंगल मझ्झा में रहते लोग गुप्त रूप से डाक के मार्फत गांव वासियों को भेजे गए गलत पोस्टर देख तड़क भड़क जाए और इसका सारी क्षतिपूर्ति उसकी पूर्व प्रेमिका को भुगतना पड़े, जिससे उसका विवाह टूट जाए पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। 
Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!