लड़कों की ये 9 आदतें लड़कियों को बिलकुल बर्दाशत नहीं

Edited By ,Updated: 31 Oct, 2015 04:01 PM

girls do not tolerated the 9 habits of boys

लड़का और लड़की दोनों में ऐसी बहुत सारी बातें, आदतें और शौक होते हैं जो उन्हें एक-दूसरे बिलकुल अलग बनाते हैं। लड़कों की कुछ आदतें लड़कियों को बहुत पसंद होती है

लड़का और लड़की दोनों में ऐसी बहुत सारी बातें ,आदतें और शौक होते हैं जो उन्हें एक-दूसरे बिलकुल अलग बनाते हैं। लड़कों की कुछ आदतें लड़कियों को बहुत पसंद होती है लेकिन कुछ आदतें ऐसी भी हैं जो उन्हें कतई बर्दाशत नहीं होती हालांकि वह उनकी ऐसी आदतों के बारे में उन्हें बताती नहीं है बल्कि अपने मन में ही ऱखती है।

आज हम आपको लड़कों की कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताते हैं।

1. बात पर गौर न करना

यह शिकायत अक्सर हर लड़की की होती है कि लड़के उनकी पूरी बात को ध्यान से सुनते ही नहीं। आपको बता दें कि पुरुष सिर्फ उतनी ही बात सुनते हैं, जितना उनको लगता है कि वह काम की है और यहीं आदत लड़कियों को बुरी लगती है। 

2. टॉयलेट सीट खुली छोड़ जाते है

लड़के हमेशा ही टॉयलेट सीट इस्तेमाल करने के बाद खुली छोड़ जाते हैं। भले ही यह बात छोटी सी है लेकिन लड़कियों को इस बात पर बहुत गुस्सा आता है।

3. बद्तमीजी करना

लड़कियों को बहुत बुरा लगता है जब उनके पार्टनर किसी गरीब या दूसरे इंसान से बेवजह बद्तमीजी से या उखड़ कर बात करते हैं।

4. व्यस्त

डेट पर लड़के गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक बातें करने के बजाए फोन में बिजी हो तो लड़कियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। चाहे ऑफिस का काम हो या कोई दोस्त का मेसेज, लड़कियां चाहती हैं कि लड़के उन्हीं पर पूरा ध्यान देँ।

5. शराब

लड़कियों को ये बिल्कुल पसंद नही आता के उनका पति अपने दोस्तों के साथ घर पर शराब पिए। 

6. खुद ही सारे फैसले लेना

लड़कियां अक्सर हर चीज पहले से प्लान करके चलती हैं। ऐसे में लड़कों का अचानक कोई फैसला ले लेने या प्लान बना लेने की आदत लड़कियों को बहुत गुस्सा दिलाती है।

7. सैक्स के बाद तुरंत नींद

पुरुषों की सेक्स के तुरंत बाद सो जाने से महिलाएं बहुत ही परेशान रहती हैं। महिलाओं को सेक्स के बाद कुछ देर प्यार भरी बातें करना पसंद होता है। ऐसा न होने पर महिलाओं को बुरा लगता है और वे दुखी हो जाती हैं।

8. कूड़ा कहीं भी फैंक देना

लड़कों की कहीं भी कूड़ा फेंक देने और चीजों को इस्तेमाल कर वहीं छो़ड़ देने की आदत लडकियों को बहुत बुरी लगती है।

9. तारीफ  न करना 

लड़कियां उन लड़कों की तरफ कम आकर्षित होती हैं जो अपने लुक्स को लेकर बहुत ढीला रवैया रखते हैं। चाहे बाल हो या कपड़े, लड़कियां चाहती है कि हाईजीन से लेकर लुक्स तक पर लड़के थोड़ा तो ध्यान दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!